फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Married woman dies due to swallowing poison, four people including husband case filed for dowry murder

जहर निगलने से विवाहिता की मौत, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to swallowing poison, four people including husband case filed for dowry murder
चरखी दादरी/बाढड़ा। हंसवास कलां निवासी एक महिला की जहर के प्रभाव से मंगलवार शाम मौत हो गई। भिवानी के दिनोद निवासी मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और उसकी बेटी को जहर देकर मारने के आरोप लगाए हैं। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या समेत 304-बी, 120-बी, 328 और 498ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दिनोद निवासी दीवान सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी नीतू (30) की शादी पांच साल पहले हंसावास कलां निवासी नवीन से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी से मारपीट भी करते थे और इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं। हर बार ससुराल पक्ष के लोगों ने ऐसा न करने की बात कही।
विज्ञापन

दीवान सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि नीतू ने जहर निगल लिया है। सूचना पाकर शाम को जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां नीतू मृत मिली। नीतू और नवीन के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। बाढड़ा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिशन दहेज के लिए हत्या की है। इसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed