फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Market Committee Secretary suspended for not being able to make arrangements, mustard purchase will remain closed in the markets for three days

Charkhi Dadri News: व्यवस्थाएं न बना पाने पर मार्केट कमेटी सचिव सस्पेंड, तीन दिन मंडियों में बंद रहेगी सरसों की खरीद

Thu, 11 Apr 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Market Committee Secretary suspended for not being able to make arrangements, mustard purchase will remain closed in the markets for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



चरखी दादरी। आवक तेज और उठान धीमा होने की वजह से जिले की मंडियों में जगह की कमी बनी हुई है। इसके चलते मार्केट कमेटी ने अगले तीन दिन सरसों खरीद न करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सिर्फ मंडी से उठान किया जाएगा। वीरवार को मंडी पहुंचे जेडएमईओ राहुल मित्तल और डीएमईओ ज्योति धनखड़ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उठान कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं, व्यवस्थाएं न बना पाने पर मार्केट कमेटी सचिव परमजीत नांदल को भी सस्पेंड किया गया है।
जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर सरसों के साथ गेहूं की आवक जोर पकड़ने लगी है, जबकि सरसों का उठान बेहद धीमा चल रहा है। दादरी मंडी में खरीदी गई सरसों में से 29.24 प्रतिशत का ही उठान हो पाया है। सरसों की ढेरियां अब मंडी परिसर की सड़कों पर भी लगी हुई है। वीरवार को दादरी जेडएमईओ राहुल मित्तल और डीएमईओ ज्योति धनखड़ ने मंडी का निरीक्षण किया और जगह की कमी को देखते हुए 12 और 13 अप्रैल को खरीद बंद रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

दादरी मंडी में 10 अप्रैल शाम तक 307682 क्विंटल सरसों की आवक हुई है और एजेंसी ने 214660 क्विंटल की खरीद की है। बाढड़ा मंडी में 120148 क्विंटल सरसों पहुंची है, जिसमें से 80848 क्विंटल की खरीद की गई है। झोझूकलां खरीद केंद्र पर 53579 क्विंटल सरसों पहुंची है और 36898 क्विंटल की खरीद की गई है। दादरी मंडी में कुल आवक की 70 प्रतिशत, बाढड़ा मंडी में 67 प्रतिशत और झोझूकलां केंद्र पर 69 प्रतिशत सरसों खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी व खरीद केंद्रों पर उठान की स्थिति
उठान की स्थिति देखें तो 10 अप्रैल तक दादरी मंडी से 414660 क्विंटल में से 62757 क्विंटल सरसों का उठान हुआ। बाढड़ा मंडी में 80848 क्विंटल में से 2774 क्विंटल और झोझूकलां से 36898 क्विंटल में से 15712 क्विंटल का उठान हुआ है। दादरी मंडी में उठान प्रतिशत 29.24 है, जबकि बाढड़ा मंडी में यह दर 34.35 प्रतिशत और झोझूकलां में 41.48 प्रतिशत है। दादरी मंडी में अब जगह की कमी है, जबकि बाढड़ा मंडी का दायरा छोटा होना की वजह से वहां भी जगह की कमी बनने लगी है।


दादरी मंडी में कटे सर्वाधिक गेटपास
एक से 10 अप्रैल तक की बात करें तो दादरी मंडी में सर्वाधिक 14412 गेटपास कटे हैं। बाढड़ा मंडी में 5974 और झोझूकलां केंद्र पर 2473 गेटपास काटे गए हैं। 10 अप्रैल तक तीनों खरीद केंद्रों पर 22859 किसानों के गेटपास काटे गए हैं। एक दिन में औसतन करीब 2500 अपनी उपज बेच रहे हैं।


- दो जिलों में होगा दादरी की सरसों का भंडारण
उठान में तेजी लाने के लिए एजेंसी अब झज्जर के मातनहेल गोदाम के साथ जींद के जुलाना गोदाम में भी दादरी जिले में खरीदी गई सरसों भंडारण के लिए भेजेगी। दो जगह भंडारण करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इससे काफी फायदा भी मिलेगा, बशर्ते गाड़ियां जल्द खाली हो।

खरीद होने की सूचना पर मंडी पहुंचे किसान, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम
वीरवार को दादरी मंडी परिसर के अंदर और बाहर जाम की स्थिति रही। तीन दिन खरीद न होने की बात पता चलते ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरसों लेकर मंडी पहुंच गए। दादरी-कनीना मुख्यमार्ग पर मंडी के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। भीड़ के चलते समय लगने से परेशान किसान कर्मचारियों से भी उलझ पड़े।



वर्जन:
जगह की कमी को देखते हुए तीन दिन जिले की मंडियों में सरसों खरीद बंद रखी जाएगी। अधिकारियों को सरसों उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। टायलेट और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर सचिव को सस्पेंड किया गया है। - राहुल मित्तल, जेडएमईओ, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed