{"_id":"65dcd9c854fe85129d019724","slug":"march-taken-out-with-225-tractors-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114142-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जनसंगठनों ने 225 ट्रैक्टरों के साथ निकाला मार्च, पक्का मोर्चा एक मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जनसंगठनों ने 225 ट्रैक्टरों के साथ निकाला मार्च, पक्का मोर्चा एक मार्च से
Tue, 27 Feb 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
दादरी-दिल्ली रोड पर प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए प्रदर्शन के दौरान लगी ट्रैक्टरों की लंबी कत
चरखी दादरी। खापों और संगठनों ने सोमवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। जनसंगठनों ने चिड़िया मोड़ से लेकर एनएच-152 डी तक 225 ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद एनएच-152 डी के पास ही पंचायत आयोजित की गई। इसमें जिले की तमाम खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर एक मार्च से पक्का मोर्चा शुरू करने पर मुहर लगाई।
मार्च में 600 से अधिक लोगों ने ट्रैक्टरों के साथ भाग लिया। प्रदर्शनकारी दो रूटों से एनएच-152 डी तक पहुंचे। ट्रैक्टर सवार आधे प्रदर्शनकारी वाया रावलधी-भिवानी लिंक रोड के जरिये तो आधे कॉलेज रोड और समसपुर टी-प्वाइंट होते हुए एनएच-152 डी तक पहुंचे। यहां सभी खापों और संगठनों के पदाधिकारियों ने धरनास्थल और पक्का मोर्चा शुरू करने पर मंथन किया।
वक्ताओं की ओर से बाबा स्वामी दयाल धाम पर होने वाले दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के मद्देनजर पक्का मोर्चा एक मार्च से शुरू करने का सुझाव दिया गया। सभी संगठनों ने पक्का मोर्चा के लिए एनएच-152 डी के पास प्रस्तावित जगह पर मुहर लगाई। करीब एक घंटे तक पंचायत चली। इसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
किसान नेता राजू मान ने सरकार से सवाल किया कि किसान के गेहूं की कीमत 2275 प्रति क्विंटल तो अदाणी के आटे की 5500 रुपये क्यों है? उन्होंने कहा कि सरकार के नकारापन के कारण न किसान को पूरा भाव मिल रहा और न ही आमजन को सस्ता आटा। पंचायत के दौरान मंच संचालन देवेंद्र लीला समसपुर ने किया, जबकि 20 से अधिक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। पक्का मोर्चा को लेकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समसपुर गांव के ग्रामीणों ने ली है।
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर प्रभावित रही ट्रैफिक व्यवस्था
ट्रैक्टर मार्च के चलते दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों के समसपुर टी-प्वाइंट पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचते ही यहां जाम की स्थिति बनने लगी। किसानों के ट्रैक्टर एनएच-152 डी के नीचे पहुंचने तक दादरी-दिल्ली रोड की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।
प्रशासन रहा मुस्तैद, हर गतिविधि पर रखी नजर
ट्रैक्टर मार्च और धरना शुरू करने के एलान के मद्देनजर जिला प्रशासन मुस्तैद रहा। वहीं, पुलिस जवान और खुफिया तंत्र प्रदर्शनकारियों की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखे रहे। ट्रैक्टर मार्च में शामिल विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारियों की अपडेट पुलिस जवान उच्चाधिकारियों को देते रहे। डीएसपी हेडक्वार्टर स्वयं मार्च पर नजर रखे रहे।
- बड़ी हाजिरी के साथ शुरू करेंगे धरना
पहले जनसंगठनों की 27 फरवरी से जिले में पक्का मोर्चा शुरू करने की योजना थी, लेकिन फौगाट खाप की ओर से मनाए जाने वाले बाबा स्वामी दयाल के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के चलते इसे एक मार्च तक स्थगित कर दिया गया। सोमवार को आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने सुझाव दिया कि पक्का मोर्चा भले ही दो दिन देरी से शुरू हो, लेकिन हाजिरी अच्छी खासी होनी चाहिए।
इन जनसंगठनों ने प्रदर्शन में लिया भाग
फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार व सचिव सुरेश फौगाट, सांगवान खाप-40 सचिन नरसिंह सांगवान व सूरजभान झोझू, हवेली खाप-12 से प्रभुराम गोदारा, सतगामा खाप से पूर्व सरपंच ओमप्रकाश व प्रवीन चेयरमैन, चिड़िया-5 खाप की ओर से राजबीर शास्त्री समेत कर्मचारी नेता कमलेश भैरवी, किसान नेता रणधीर कुंगड़, कांग्रेस नेता अजीत फौगाट समेत विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया।