{"_id":"601ad9e88ebc3ed64c455dac","slug":"many-schools-colleges-and-government-departments-failed-to-maintain-standards-including-cleanliness-charkhidadri-news-rtk593700511","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता समेत कई मानकों पर खरा नहीं उतरे नामी स्कूल, कॉलेज और सरकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता समेत कई मानकों पर खरा नहीं उतरे नामी स्कूल, कॉलेज और सरकारी विभाग
विज्ञापन
वैश्य कन्या स्कूल में व्यवस्थाओं पर स्टाफ सदस्यों से बातचीत करते अधिकारी।
- फोटो : CharkhiDadri
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रैंकिंग और बेहतर करने के लिए नगर परिषद ने शहर में औचक निरीक्षण की शुरुआत कर दी है। सोमवार और मंगलवार को चार सदस्यीय टीम ग्राउंड में उतरी और अलग-अलग 50 संस्थानों में जाकर स्वच्छता समेत अन्य मानकों का जायजा लिया। इसमें शहर के नामी शिक्षण संस्थानों समेत सरकारी विभागों के कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं ने मिली। जहां ज्यादा खामियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस देने की तैयारी है। हालांकि जहां व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं उन्हें उदाहरण के तौर पर दूसरे संस्थानों के मुखियाओं के सामने रखा गया है।
नगर परिषद ने सोमवार से छह अलग-अलग कैटेगरी के संस्थानों में जाकर औचक निरीक्षण किया। टीम मंगलवार तक स्कूल, कॉलेज, होटल एवं रेस्टोरेंट, अस्पताल और सरकारी विभागों समेत 50 संस्थानों में पहुंची। 20 जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलीं, जबकि दस जगहों पर तो हालात बेहद विकट थे। ज्यादातर संस्थानों में शौचालयों और सफाई की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं मिलीं और अब उन्हें सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट एक्ट के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
हालांकि मौके पर ही संस्थानों के मुखियाओं ने टीम को मौखिक स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन किसी का जवाब संतोषजनक नहीं रहा। बता दें कि इस तरह के औचक निरीक्षण की शुरुआत नगर परिषद ने पहली बार की है। नप अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ये औचक निरीक्षण जारी रहेगा। जिन संस्थानों को कवर कर चुके हैं उन पर निगरानी रखी जाएगी जबकि अगले माह नप टीम अलग 50 संस्थानों में जायजा लेने पहुंचेगी।
विज्ञापन
जानिए...किस संस्थान में क्या मिली खामी
जनता कॉलेज में 2200 छात्रों के मुताबिक नहीं शौचालय, सफाई भी नहीं
टीम में शामिल नप अधिकारी ने बताया कि शहर के जनता कॉलेज में 2200 विद्यार्थी हैं, जबकि शौचालयों का प्रबंध 20 फीसदी विद्यार्थियों के हिसाब से ही है। गर्ल्स कॉमन रूम में ही खानापूर्ति कर चार से पांच टॉयलेट सीट रखी हुई हैं। यहां सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली।
एपीजे स्कूल के अंदर शौचालय में रखा मिला आरओ
नप टीम को एपीजे स्कूल के शौचालय में आरओ रखा मिला। वहीं, स्कूल के वॉटर कूलर पर लोहे की चैन से गिलास बंधा मिला, जो कोरोना गाइडलाइन के अनुरुप नहीं है। यहां शौचालय में बिजली का बोर्ड भी टूटा मिला। टीम यहां पेयजल के लिए की गई व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट नहीं है।
बिजली निगम में उपभोक्ताओं के लिहाज से नहीं पानी-शौचालय का प्रबंध
नप टीम ने रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। टीम के अनुसार यहां काफी लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन उसके अनुसार न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही पेयजल की।
वन विभाग में फैला मिला कचरा, प्रबंध भी नहीं पुख्ता
नप टीम को रेस्ट हाउस परिसर स्थित वन विभाग कार्यालय में डस्टबिन न होने के चलते कचरा प्रांगण में फैला हुआ मिला। टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा यहां कुछ मामूली खामियां और पाई गईं।
व्यवस्था 20 लोगों के बैठने की, होटल में शौचालय महज एक
टीम ने कॉलेज रोड स्थित एक होटल का भी औचक निरीक्षण किया। यहां करीब 20 ग्राहकों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन यहां शौचालय महज एक ही मिला। टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि शौचालय भी सीढ़ियों के नीचे तंग जगह में बनाया गया है जो सही नहीं है।
सीआईडी कार्यालय की व्यवस्थाएं देख टीम हुई गदगद
लघु सचिवालय की सबसे ऊपर की मंजिल पर स्थित सीआईडी दफ्तर में भी नप टीम पहुंची। यहां की स्वच्छता के प्रबंधों, हरियाली के प्रबंधों, प्लास्टिक की बोतलों में लगे छोटे पौधों और फूस के छप्पर ने टीम को काफी रिझाया। नप सचिव ने बताया कि सभी 50 संस्थानों में से यहां व्यवस्थाएं सबसे बेहतर मिलीं और अन्य विभागों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। वहीं, वैश्य कन्या स्कूल में की गई व्यवस्थाओं ने भी टीम को प्रभावित किया।
जारी रहेगा निरीक्षण, खामियों पर देंगे नोटिस: सचिव
रेन हार्वेस्टिंग, शौचालय, सफाई, बिजली प्रबंध, मेडिकल वेस्ट निस्तारण, पौधरोपण समेत अन्य पहलुओं पर हमने छह अलग-अलग कैटेगरी में 50 संस्थानों का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर ज्यादा खामियां पाई गईं और इन पर संस्थानों को नोटिस जारी करेंगे। हर महीने इस तरह का निरीक्षण हमारी टीम करेगी। टीम में ईओ, मैं, सीटीएल और सफाई शाखा कार्यकारी प्रभारी शामिल रहे।
- प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद

जनता कॉलेज परिसर में लगा कचरे का ढेर देखता टीम में शामिल अधिकारी।- फोटो : CharkhiDadri