{"_id":"65ee24920c4b2801950a8744","slug":"many-big-projects-incomplete-in-charkhi-dadri-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114730-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लोस चुनाव के बाद ही पूरी हो सकेंगी बड़ी परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लोस चुनाव के बाद ही पूरी हो सकेंगी बड़ी परियोजनाएं
Mon, 11 Mar 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के लिए इसी माह आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होनी है। इसके साथ ही नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत रुक जाएगी। दादरी जिले में भी इससे कई परियोजनाएं प्रभावित होंगी। इनमें जिला मुख्यालय का राजकीय महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज भवन और नगर परिषद का आधुनिक कार्यालय निर्माण समेत शहरी विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाएं भी शामिल हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद ही इन परियोजनाओं के शुरू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
आचार संहिता लगने से मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी परियोजना का इंतजार और लंबा हो जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है, लेकिन अभी भवन निर्माण के लिए आगणन और अन्य औपचारिकताओं पर काम शुरू नहीं हुआ है। अब इस परियोजना की प्रक्रिया चुनाव के बाद ही आगे बढ़ सकेगी। दूसरी बड़ी परियोजना जिला मुख्यालय पर बनने वाले राजकीय कॉलेज भवन की है। इसके लिए भी आठ एकड़, तीन मरले, पांच कनाल जगह चिह्नित की जा चुकी है। इसका आगणन भी अभी तैयार नहीं हुआ है।
डीसी मनदीप कौर ने दोनों संस्थानों के लिए जगह चिह्नित करने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अभी प्रशासन का ध्यान शहर की सीवर, पेयजल और स्टॉर्म वाटर परियोजना पर था। इन तीनों परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज और राजकीय कॉलेज भवन निर्माण के लिए जगह चिह्नित की जा चुकी है। इनके प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिए हैं। चुनाव के बाद प्रशासन प्राथमिकता से इन परियोजनाओं को पूरा करवाएगा।
विज्ञापन
- 14 करोड़ से बनेगा नगर परिषद कार्यालय भवन, प्रस्ताव भेजा मुख्यालय
नगर परिषद कार्यालय अभी शॉपिंग कॉम्पलेक्स में चल रहा है। यहां जगह का अभाव है जिसके चलते सुविधाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा। हालांकि हाल ही में नगर परिषद अधिकारियों ने नए भवन निर्माण के लिए 14 करोड़ का आगणन तैयार कर मुख्यालय भेजा है। नया कार्यालय तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसका आगणन और नक्शा बनाया गया है। नया कार्यालय बनने से सुविधाओं में विस्तार हो सकेगा।
- तीन पार्काें के जीर्णोद्धार के लिए भी करना होगा इंतजार
दिव्या नगर योजना के तहत शहर के तीन पार्काें का जीर्णोद्धार किया जाना है। इस परियोजना पर 2.76 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। इसके लिए सरकार करीब 70 फीसदी बजट राशि जारी कर चुकी है लेकिन नगर परिषद को अभी टेंडर आमंत्रित करने के लिए तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली है।
ये बड़ी परियोजनाएं नहीं होंगी प्रभावित
सोला रोड पर निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन।
समसपुर के पास बन रहा जिलास्तरीय खेल स्टेडियम।
शहर की 115 करोड़ रुपये की पेयजल परियाेजना।
शहर की करीब 90 करोड़ की सीवर परियोजना।
करीब चौबीस करोड़ रुपये की स्टॉर्म वाटर परियोजना।
नगर परिषद कार्यालय की फाइल मुख्यालय भेज चुके हैं। करीब 14 करोड़ रुपये भवन निर्माण पर लागत आने का अनुमान है। पार्काें की जीर्णाेद्धार परियोजना के टेंडर आमंत्रित करने के लिए तकनीकी स्वीकृति का इंतजार है। - सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद।
मेडिकल कॉलेज और राजकीय कॉलेज भवन निर्माण के लिए जगह चिह्नित की जा चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद इन परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा। - मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी