{"_id":"6a9c4d15649da435b6081348","slug":"mandi-related-work-stalled-due-to-the-non-holding-of-the-market-committee-meeting-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-159976-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मार्केट कमेटी की बैठक न होने से अटके मंडी से जुड़े काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मार्केट कमेटी की बैठक न होने से अटके मंडी से जुड़े काम
Sat, 05 Sep 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
गांव भांडवा में कांग्रेस की बैठक में भागीदारी करते पूर्व विधायक व अन्य।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। अनाज मंडी की मार्केट कमेटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने करीब 10 माह से पहली आधिकारिक बैठक नहीं होने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बैठक जल्द आयोजित करवाने और मंडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से मार्केट कमेटी सचिव विद्यासागर को जारी ज्ञापन में बताया गया कि अनाज मंडी की मार्केट कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन 18 अक्टूबर 2025 को किया गया था। इसके बावजूद अब तक कार्यकारिणी की एक भी आधिकारिक बैठक आयोजित नहीं हुई है।
इससे मंडी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने और आवश्यक कार्रवाई करने में परेशानी आ रही है। कार्यकारिणी ने मांग की है कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक शीघ्र आयोजित करवाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही कार्यकारिणी की नियमित रूप से बैठक करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि मंडी से संबंधित समस्याओं पर समयबद्ध तरीके से निर्णय लिए जा सकें।
विज्ञापन
कार्यकारिणी को मिले पावर
पत्र में कहा गया है कि जब तक मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नियमित रूप से अपना पदभार ग्रहण नहीं करते, तब तक कार्यकारिणी को बैठक कर मंडी से जुड़े आवश्यक विषयों पर निर्णय लेने और प्रभावी रूप से कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाए। कार्यकारिणी ने विशेष रूप से मंडी की सड़क, पेयजल, बिजली, सीवरेज एवं जल निकासी और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं का उल्लेख किया है।
किसान-आढ़ती परेशान
सदस्यों का कहना है कि इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं होने से किसान, आढ़ती, व्यापारी, मजदूर और आमजन परेशान हैं। कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है ताकि मंडी की समस्याओं का समाधान हो सके।