{"_id":"64120f470b879f57d807d824","slug":"manager-embezzled-25-lakhs-at-petrol-pump-charkhidadri-news-c-21-1-80145-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मैनेजर ने पेट्रोल पंप पर किया 25 लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मैनेजर ने पेट्रोल पंप पर किया 25 लाख का गबन
Thu, 16 Mar 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-कनीना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप मैनेजर ने 25 लाख का गबन कर डाला। बार-बार कहने के बाद भी फिलिंग स्टेशन के खाते में रकम जमा न कराने पर संचालक ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी मैनेजर भिवानी के बवानीखेड़ा के वार्ड-13 का निवासी है। झोझूकलां थाना पुलिस ने अब गबन के मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मानकावास निवासी सुनील ने बताया कि दादरी-कनीना रोड पर उसने जय दादा गोसाई नाम से पेट्रोल पंप किया हुआ है। पेट्रोल पंप की देखरेख और हिसाब-किताब उसका साला संजीव संभालता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बवानीखेड़ा के वार्ड-13 निवासी वीर सिंह को उसने पेट्रोल पंप पर मैनेजर रखा था। पिछले साल अक्तूबर माह में उसके साला संजीव का चाचा सरपंच का चुनाव लड़ रहा था। इसके चलते संजीव वहां व्यस्त था। पीछे से पेट्रोल पंप की कमान वीर सिंह संभाल रहा था।
सुनील ने बताया कि उसका साला संजीव करीब दो माह बाद दिसंबर में पेट्रोल पंप पर वापस आया। उसने जब मैनेजर वीर सिंह से हिसाब मांगा तो 24, 97,589 रुपये की राशि खुर्द-बुर्द पाई गई। इस पर जवाब तलब करने पर मैनेजर वीर सिंह ने कहा कि राशि उसके पास है और वो जमा करवा देगा। इस संबंध में उसने एक कागज पर लिखकर भी दिया। सुनील ने बताया कि इसके बाद भी उसने रुपये वापस नहीं लौटाए। इसके चलते अब उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
- कैश रख लेता था पास, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराई अपने खाते में
शिकायतकर्ता सुनील ने बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर वीर सिंह ने पिछले साल अक्तूबर में बागड़ोर हाथ में आते ही रुपयों की हेराफेरी शुरू कर दी। पेट्रो पदार्थ बेचने पर जो कैश आता था वो अपने पास रख लेता और बाद में खुद के खाते में ही जमा करा देता था। इतना ही नहीं ऑनलाइन पेमेंट भी वो अपने ही खाते में वाहन चालकों से डलवाता था।
- एसपी कार्यालय में दी शिकायत तो दर्ज हुआ केस
पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सुनील ने बताया कि 9 मार्च को उसने दादरी एसपी कार्यालय में मैनेजर के खिलाफ शिकायत दी थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेकर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।