{"_id":"63e68f60cc48d55a730796a6","slug":"man-robbed-of-rs-50000-cash-jewellery-from-house-charkhidadri-news-c-21-1-52780-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: घर में घुसकर 50 हजार की नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: घर में घुसकर 50 हजार की नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ
Sat, 11 Feb 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारी मोद में चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी व आभूषण चुरा लिए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कारी मोद निवासी सचिन ने बताया कि वह अपने खेत में बने मकान में रहता है। सचिन ने बताया कि रात को परिजन घर पर दो कमरों में सो रहे थे। उसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और दोनों कमरों को बाहर से कुंडी लगा दी। सचिन ने बताया कि सुबह जब बच्चा रोने लगा तो उसे दूध पिलाने के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से कुंडी लगी हुई मिली। इसके बाद उसने पिता को फोन किया तो उनके कमरे को भी कुंडी लगी हुई मिली। इससे उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ और पड़ोसियों को फोन कर उन्होंने घर बुलवाकर कमरों की कुंडी खुलवाई।
सचिन ने बताया कि इसके बाद वो एक अन्य कमरे में पहुंचे तो वहां सामान बिखरा हुआ मिला। मकान से करीब 500 मीटर दूर उन्हें लोहे का संदूक पड़ा मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर इसमें रखी 50 हजार की नगदी, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक लोकेट, कुंडल व टॉप्स चोरी कर लिए।