फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Malaria knocks in Charkhi Dadri district

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले में मलेरिया की दस्तक, जांच के लिए खरीदे दो अतिरिक्त माइक्रोस्कॉप

Mon, 22 Apr 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Malaria knocks in Charkhi Dadri district
चरखी दादरी का सिविल अस्पताल।
चरखी दादरी। जिले में इस बार मलेरिया ने अप्रैल में ही दस्तक दे दी है। शहरी क्षेत्र में एक शख्स की मलेरिया जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने टेस्टिंग तेज करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग बढ़ाने के लिए जल्द ही ब्रिडिंग चेकर्स को भी फील्ड में उतारेगा। दादरी जिले में पिछले सात सीजन से मलेरिया केस मिल रहे हैं। वर्ष 2019 से लेकर 2024 में अब तक के केस देखें तो 32 लोग मलेरिया का शिकार बने हैं। राहत की बात ये है कि मलेरिया से एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले सात वर्षों की बात करें तो मलेरिया के सर्वाधिक 12 मामले वर्ष 2019 में सामने आए थे। इस सीजन में काफी पहले मलेरिया केस मिल गया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने मलेरिया का मामला मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलेरिया पॉजिटिव मिला शख्स अर्बन क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि विभाग अब टेस्टिंग तेज करेगा और इसके लिए दो अतिरिक्त माइक्रोस्कॉप खरीद लिए गए हैं, जबकि एक और माइक्रोस्कॉप खरीदने की योजना है। उन्होंने बताया कि सीएचसी यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सात सालों के अंदर जिले में ये रही मलेरिया की स्थिति
वर्ष - स्लाइड बनी- मलेरिया केस- मलेरिया प्रभावित क्षेत्र संख्या
2019- 32143- 12-8
2020- 37690- 2-2

2021- 57405-6-5

2022- 64051-3-3

2023- 82486-7-7



गत वर्ष जिले में मिले थे 970 डेंगू के मामले
गत वर्ष की बात करें तो जिले में डेंगू के 970 केस मिले थे। वर्ष 2022 में 364 लोगों को डेंगू हुआ था, जबकि एक की मौत हुई थी। वर्ष 2021 की बात करें तो 627 लोग डेंगू संक्रमित हुए थे और इनमें से तीन की मौत हुई थी। इसी प्रकार वर्ष 2020 में 138 लोग और वर्ष 2019 में 42 लोग डेंगू का शिकार बने थे। वर्ष 2019 से लेकर 2024 तक डेंगू जांच के लिए कुल 7500 सैंपल लिए गए हैं।


जिले में फॉगिंग मशीनों की स्थिति

जिले में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने को कुल 164 मशीनें उपलब्ध हैं। इसमें से 160 मशीनें पंचायत विभाग के पास हैं। शहर में फॉगिंग के लिए नगर परिषद के पास अभी तक महज दो मशीनें ही हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी तक तैयारी भी नहीं की गई है। केवल दो मशीनों के सहारे ही शहर के 21 वार्डों में फॉगिंग करने की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी दो मशीनें उपलब्ध हैं।






जिले में इस बार मलेरिया का एक केस मिल चुका है और इसके मद्देनजर टेस्टिंग तेज कर दी है। फॉगिंग के लिए दवा जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी जाएगी। वहीं, टेस्टिंग बढ़ाने के लिए दो माइक्रोस्कॉप विभाग ने खरीद लिए हैं। - गौरव भारद्वाज,कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी

चरखी दादरी का सिविल अस्पताल।

चरखी दादरी का सिविल अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed