फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Malaria eradication campaign, 595 teams tested blood of 2220 people

Charkhi Dadri News: मलेरिया उन्मूलन अभियान, 595 टीमों ने 2220 लोगों का खून जांचा

Wed, 12 Jun 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Malaria eradication campaign, 595 teams tested blood of 2220 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले भर में 90,972 घरों की जांच की है। अभियान के दौरान टीमों को बुखार से पीड़ित 2220 लोगों के खून की नमूने लेकर जांच करवाई गई। इसके अलावा टीमों ने घर-घर में खुले में रखे पानी की जांच की और लारवा मिलने पर 15 घरों के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं।
जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 595 टीमों का गठन किया है। टीमों ने 90,972 घरों में पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीमों ने जिले भर में बुखार पीड़ित 2,220 लोगों के खून की भी जांच करवाई। जिले में जून तक तीन मलेरिया के मामले मिले चुके हैं। इनमें जहां दो शहरी क्षेत्र व एक ग्रामीण क्षेत्र में पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया ने बताया कि टीमें लगातार अपने अपने क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों को मलेरियां से बचने के बारे में जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभियान मई में शुरू हुआ था, जोकि अक्तूबर 2024 तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अभियान के दौरान 15 घरों में पानी की टंकियां खुली मिलीं। यहां पर जांच में डेंगू मच्छर का लारवा पाया गया। टीम के सदस्यों ने लारवा पाए जाने वाले सभी घरों को नोटिस थमाए और वहां पर दवा का छिड़काव किया।

टीमों ने इन क्षेत्रों में लिए खून के नमूने
टीमों ने एक माह से चलाए गए अभियान में कुल 2,220 लोगों के खून की जांच की गई। इसमें 2,029 सैंपल गांवों से लिए गए, वहीं 191 सैंपल शहरी क्षेत्रों से लिए गए हैं। सैंपल में किसी भी मरीज में मलेरियां संबंधी बुखार के लक्षण नही पाए गए।



90,972 घरों की जांच की
स्वास्थ्य विभाग की 595 टीमों ने जिले भर में कुल 90,972 घरों की जांच की। 12,901 घर शहर में व 78,071 घरों की जांच गांवों में की गई है।



वर्सन:
टीमें लगातार लोगों को मलेरिया व डेंगू के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। वहीं बुखार का मरीज मिलने पर खून के नमूनों की जांच करवाई जाती है। जांच के दौरान मलेरिया के लक्षण नजर आने पर टीमों द्वारा इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाता है। - डॉ. गौरव भारद्वाज, जिला नोडल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed