{"_id":"68f297c578741b378e01c6f6","slug":"make-the-contribution-payment-by-the-31st-to-avail-the-benefits-of-the-chirayu-expansion-scheme-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-146360-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चिरायु विस्तार योजना का लाभ लेने के लिए 31 तक करें अंशदान का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चिरायु विस्तार योजना का लाभ लेने के लिए 31 तक करें अंशदान का भुगतान
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित चिरायु आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को वार्षिक 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना को और अधिक व्यापक बनाने के लिए चिरायु विस्तार योजना लागू की गई है, जिसमें अधिक आय वर्ग के परिवारों को भी शामिल किया गया है।
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक सत्यापित आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें योजना का निशुल्क लाभ दिया जाता है। वहीं 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार चिरायु विस्तार योजना के तहत 1500 रुपये का वार्षिक अंशदान जमा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
डॉ. नागपाल ने बताया कि पात्र लाभार्थी पोर्टल पर 31 अक्तूबर 2025 तक 1500 रुपये का अंशदान जमा कर, 1 नवंबर 2025 से 31 अक्तूबर 2026 तक योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर सफल पंजीकरण और भुगतान के पश्चात लाभार्थी, सरकार द्वारा सूचीबद्ध निजी व सरकारी अस्पतालों में हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त ने पात्र परिवारों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि से पहले पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें और अंशदान का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ समय पर उठाया जा सके। संवाद