फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Make Beti Bachao Beti Padhao campaign successful

म्हारी लाडो-म्हारी शान मुहिम से जुड़े महिलाएं : बबीता फौगाट

Wed, 06 Mar 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Make Beti Bachao Beti Padhao campaign successful
चरखी दादरी। महिलाएं जिले में म्हारी लोडो-म्हारी शान कार्यक्रम से जुड़कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाएं। महिला अपनी प्रतिभा को पहचाने और आत्मनिर्भर बनकर अपना व परिवार का नाम रोशन करें। यह बात भाजपा की नेता बबीता फौगाट ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

जिले के सभी खंडों में बुधवार को लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल मुख्य वक्ता रहीं। उपायुक्त मनदीप कौर और भाजपा नेता बबीता फौगाट भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। दादरी सहित, झोझू, बौंद और बाढड़ा में ब्लॉक स्तर के कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया और ड्रोन की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। सभी ने करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाषण सुना। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदी महासम्मेलन से देशभर की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व नागरिकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा की जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल ने कहा कि लखपति दीदी सम्मेलनों के जरिये प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत बनाने के कार्यक्रम को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले के लिए इस योजना के तहत हजारों महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के जरिये महिलाएं सामाजिक और आर्थिक तौर पर मजबूत होंगी। महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिलेगा। ये स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्रीय सहायता समूह बनकर विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन प्रशिक्षण सत्र में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद दिनभर तीन ट्रेनिंग सेशन भी हुए। इसमें लखपति दीदी आजीविका योजना, आर्थिक प्रबंधन तथा व्यवसाय विकास योजना और वैधानिक आवश्यकताएं विषयों पर स्वयं सहायता समूह को जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक ने लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed