फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Major police crackdown on individuals displaying weapons on social media: 56 accounts removed, three FIRs registered

Charkhi Dadri News: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 56 अकाउंट हटवाए, तीन एफआईआर दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Major police crackdown on individuals displaying weapons on social media: 56 accounts removed, three FIRs registered
एसपी लोगेश कुमार। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने, गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने और अपराधियों का महिमामंडन करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 56 सोशल मीडिया अकाउंट हटवाए हैं। इस कार्रवाई के दौरान तीन एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशों के तहत जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के नेतृत्व में यह विशेष अभियान 17 अप्रैल से 26 जून तक चलाया गया। अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा शाखा और तकनीकी टीम ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखकर ऐसे अकाउंट्स की पहचान की जिनके माध्यम से अवैध हथियारों का प्रदर्शन, गैंगस्टर संस्कृति का प्रचार और आपराधिक छवि को बढ़ावा देने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान कुल 76 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित किए गए जिनके कुल 2,35,018 फॉलोअर्स थे। इनमें से 56 अकाउंट हटवाए गए जिनसे जुड़े 1,88,991 फॉलोअर्स तक आपत्तिजनक सामग्री पहुंच रही थी। पुलिस ने इस पूरे अभियान के दौरान तीन मामलों में एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हटाए गए अकाउंट्स के जरिए हथियारों के साथ फोटो और वीडियो साझा किए जा रहे थे जिससे युवाओं में अपराध के प्रति आकर्षण बढ़ने और समाज में असुरक्षा का माहौल बनने की आशंका थी। समय रहते इन अकाउंट्स पर कार्रवाई कर बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने वाली ऐसी सामग्री पर प्रभावी रोक लगाई गई है।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर हथियारों का प्रदर्शन करना, अपराधियों का महिमामंडन करना, गैंग संस्कृति को बढ़ावा देना और समाज में भय का वातावरण बनाने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर ऐसी कोई गतिविधि दिखाई देती है तो उसकी सूचना तुरंत जिला पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed