{"_id":"686ff5c3d06ac14af90b5810","slug":"mahrana-matter-panchayat-will-call-again-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140396-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराणा प्रकरण : मामला न सुलझने पर पहले तीन और फिर 8 गांवों की बुलाई जाएगी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराणा प्रकरण : मामला न सुलझने पर पहले तीन और फिर 8 गांवों की बुलाई जाएगी पंचायत
Thu, 10 Jul 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
दादरी सदर थाना पहुंचे गांव के मौजिज लोग। स्रोत: सूत्र
फोटो 16
दादरी सदर थाना पहुंचे गांव के मौअजिज लोग। स्रोत : सूत्र
फॉलोअप
-युवक-युवती को दिया गया दो दिन का समय पूरा होने पर वीरवार को सदर थाने पहुंचे गांव के मौअजिज लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महराणा गांव निवासी युवती का धर्म बदलवाकर विवाह करने के मामले में ग्रामीणों में रोष बरकरार है। एकतरफ ग्रामीण अपने स्तर पर मामले को सुलझाने में जुटे हैं जबकि दूसरी ओर गांव की पंचायत वीरवार को दादरी सदर थाना पहुंची।
गांव के मौअजिज लोगों का कहना है कि मामला सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन पहले हुई पंचायत में युवक-युवती को दो दिन का समय दिया था। अब मामला नहीं सुलझा तो पहले तीन गांव और बाद में अठगामा खाप की पंचायत बुलाकर आगामी निर्णय लिए जाएंगे।
गांव महराणा निवासी हिंदू युवती ने धर्म परिवर्तन करके गांव के ही विशेष समुदाय के युवक से विवाह कर हाईकोर्ट से सुरक्षा ले ली। इसके बाद पिछले तीन दिन से गांव में युवक व युवती के घर पर पुलिस तैनात है। वहीं, पीसीआर भी लगातार गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
वीरवार को गांव के मौअजिज लोग अठगामा खाप के संयोजक धर्मपाल महराणा की अगुवाई में पुलिस थाना पहुंचे। वहां उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए चर्चा की। साथ ही युवक-युवती के परिजनों से बात कर कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अठगामा खाप के संयोजक धर्मपाल महराणा, रिटायर्ड सूबेदार विष्णु व पूर्व सरपंच भगतराम आदि ने कहा कि युवक व युवती दोनों अलग-अलग धर्म व संप्रदाय से होने व गांव की गांव में एक-दूसरे से विवाह करने से ग्रामीणों में रोष है।