फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Made the last stage of pregnancy special by celebrating the women's baby shower.

Charkhi Dadri News: महिलाओं की गोद भराई कर गर्भकाल के अंतिम चरण को बनाया खास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Made the last stage of pregnancy special by celebrating the women's baby shower.
बलाली के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करतीं गीता सहारण व अन्य महिलाएं। संवाद
झोझूकलां। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को नौ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे उनके गर्भकाल के अंतिम चरण को विशेष रूप से यादगार बनाया गया। महिलाओं और उनके परिवारों ने इस आयोजन को आशीर्वाद स्वरूप स्वीकार करते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने की। उन्होंने सभी महिलाओं का वजन और हीमोग्लोबिन स्तर जांचा तथा फलों की टोकरी भेंट कर पोषक आहार लेने पर जोर दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों से सजे झूले पर झूलकर तीज पर्व भी मनाया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत स्लोगन लेखन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्राची, पायल, बीना, सोनिका, निशु, मासूम, गुरमीत, साक्षी और ईशा ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पर्यवेक्षिका दीर्घा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बेटियों के महत्व को समाज में उजागर करती हैं। इस दाैरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योत्सना, बिमला, अंतिम, कृष्णा, ममता और सुमित्रा का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed