फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Husband kills wife to marry Facebook friend in Bhiwani

शर्मनाक: फेसबुक दोस्त से शादी के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, जिस पत्नी को मारा उससे भी फेसबुक पर ही हुआ था प्यार

Thu, 21 Oct 2021 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Oct 2021 01:11 AM IST
सार

सीआरपीएफ जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया था और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ के बाद उसने पूरी वारदात के बारे में बताया।

विज्ञापन
Husband kills wife to marry Facebook friend in Bhiwani
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी जिले के गांव मनसरवास निवासी सीआरपीएफ के जवान ने दिल्ली की एक लड़की से प्रेम विवाह करने के चक्कर में दो अक्तूबर को अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कट्टे में डाल घर से बाइक पर करीब 100 किलोमीटर दूर ले जाकर सोनीपत की नहर में फेंक दिया। गांव मनसरवास निवासी आरोपी दिनेश अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिनेश को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस दिनेश को साथ ले जाकर सोनीपत की उस नहर से अन्नू के शव को तलाशेगी।

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कुबूला कि उसने 2 अक्तूबर को पत्नी अन्नू की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। आरोपी ने हत्या के बाद गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवा दिया था, लेकिन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद आरोपी दिनेश से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि वह पत्नी को छोड़कर दिल्ली वाली प्रेमिका से प्रेम विवाह करना चाहता था। गांव मनसरवास निवासी दिनेश सात साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। पांच साल से दिनेश जम्मू-कश्मीर में तैनात है। दिनेश की फेसबुक पर अन्नू से 2018 में दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने प्रेम विवाह कर लिया। मगर अब फेसबुक पर ही दूसरी लड़की के प्यार के चक्कर में पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मदद: उत्तराखंड को पांच करोड़ देगी हरियाणा सरकार, सीएम ने की घोषणा, दवाइयां, कपड़े और टेंट भी भेजे जाएंगे

ऐसे की वारदात
आरोपी दिनेश ने पत्नी अन्नू की 2 अक्तूबर की रात को गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने शव को एक कट्टे में डाला और बाइक पर रखकर करीब 100 किलोमीटर दूर रात को ही सोनीपत जिले की एक नहर में फेंक दिया। इतना सब कर दिनेश ने अगले दिन पुलिस चौकी में शिकायत दी कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से लापता हो गई है। पुलिस ने दिनेश की कॉल डिटेल निकाली तो वह संदेह के घेरे में आ गया। जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दिनेश ने अन्नू की हत्या का राज खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed