फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lok adalat on 5 march

दादरी न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 5 मार्च : सीजेएम सजीव

Wed, 05 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
lok adalat on 5 march
- दोनों पक्षों की सहमति से किया जाएगा कोर्ट में लंबित चल रहे मामलों का निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार 8 मार्च को दादरी न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है, जो भारत में बदलते समय के साथ केसों के समाधान के मामलों में बेहतर विकल्प के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि, यह सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती हैं। क्योंकि विवाद करने वाले पक्ष अपने मामलों को अपनी पूर्ण संतुष्टि के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन मामलों का करवा सकते हैं निपटारा
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद आदि का निपटारा करवाया जाता है।

फोटो 06
दादरी न्यायिक परिसर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed