{"_id":"670d769072145b47710a5644","slug":"lok-adalat-on-14-december-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124776-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में 14 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में 14 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम संजीव
Tue, 15 Oct 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में दोनों पक्षों के राजीनामे से होगा मामलों का निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राष्ट्रीय व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 दिसंबर को जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वादकारी उपरोक्त अदालत में सुलह-समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 दिसंबर को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई प्रकरण न्यायालय में लंबित है तो वह लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआईएक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा।