फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lock down

लॉकडाउन : 53 वाहन चालकों के चालान,13 वाहन जब्त

Wed, 22 Apr 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
lock down
परशुराम चौक पर तैनात पुलिसबल। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना पॉजिटिव कोई केस नहीं होने के बाद भी प्रशासन एहतियात के तौर पर लॉकडाउन दो का सख्ती से पालन करवा रहा है। बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले वाहन चालकों और लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों को सील रखा और नाकों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। नाकों और शहर की सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों से अनुमति पत्र मांगा गया। पत्र न दिखा पाने वाले वाहन चालकों के चालान किए भी किए। दोपहर तक करीब 53 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन दो की पालना सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस की टीमें भी चौकसी बरत रही हैं। वहीं, अब भी काफी तादाद में लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर बुधवार को भी कार्रवाई की गई। वहीं, जिला पुलिस शहर की प्रमुख सड़कों से वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए अपने वाहन भी प्रयोग कर रही है। बुधवार को पुलिस ने आड़े-तिरछे पुलिस वाहन खड़े कर सड़कों को ब्लॉक किया। शहर की प्रमुख सड़कों को वन-वे किया गया और वन-वे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई।
विज्ञापन

डीएसपी शमशेर दहिया की अगुवाई में पुलिस टीमों ने सुबह से शाम तक स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया। शहर के सभी मार्गों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे और वहां से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान जो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, उन पर कार्रवाई की गई। करीब 53 वाहन चालकों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान
डीएसपी शमशेर दहिया ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सड़कों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को रुकवाकर जांच की जाए। वाहन चालकों से बाहर निकलने का कारण पूछा जाए और अगर कोई बेवजह बाहर घुमता मिले तो उस पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस टीमों ने बस स्टैंड रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी, घिकाड़ा रोड पर चैकिंग भी की।

इन सड़कों को आवाजाही के लिए रखा बंद
पुराना बस स्टैंड रोड को पुलिस ने सील रखा। पंचायत विभाग कार्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक पुलिस वाहन खड़ा कर सड़क से वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। इसके अलावा रोहतक रोड और बस स्टैंड रोड को वन-वे रखा गया। झज्जर घाटी में भी सड़क ब्लॉक की गई। इसके अलावा पंचनंद चौक से कॉलेज मोड़ की तरफ जाने वाली सड़क पर भी आवाजाही बंद रखी गई। घिकाड़ा मोड़ पर भी बैरिकेड्स लगाकर चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed