{"_id":"5e9355108ebc3e7608298077","slug":"lock-down-charkhidadri-news-rtk5505781173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन न मिलने से खुद ही कर रहे गेहूं की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन न मिलने से खुद ही कर रहे गेहूं की कटाई
विज्ञापन
हाथ से गेहूं की कटाई करता किसान ।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले के विभिन्न भागों में गेहूं कटाई के लिए कंबाइन मशीन उपलब्ध ना होने की वजह से लॉकडाउन में किसानों ने हाथ से ही कटाई का काम शुरू कर दिया है। पकी फसल समय पर काटी जाए और इसमें नुकसान हो इस बचने के लिए किसान हाथ से ही गेहूं की कटाई कर रहे हैं। कटाई में मजदूर वर्ग की जरूर मदद ली जा रही है। सीमित किसानों के पास कटाई की छोटे स्तर की मशीन भी हैं लेकिन इससे फसल की कटाई जरूर हो जाती है लेकिन कढ़ाई का काम पूरा नहीं हो पाता। जिला में इस बार 54 हजार 300 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल है।
जिले में हर साल पंजाब प्रांत से गेहूं कटाई के लिए कंबाइन मशीनें जिले में आती हैं लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं। अब किसानों ने गेहूं की फसल की हाथ से ही कटाई करनी शुरू कर दी है। कई किसान मजदूरों की भी मदद लेे रहे हैं। किसान कल्ले व बल्लू ढाणी फौगाट का कहना है कि इस बार गेहूं की कटाई में काफी पैसा खर्च हो जाएगा। हजारों रुपया मजदूरी पर खर्च हो जाएगा। किसान को खेती में कुछ बचत नहीं होती। उनका कहना है कि कंबाइन मशीन नहीं आने की वजह से दिक्कत हो रही है। हाथ से ही गेहूं की कटाई करवानी पड़ रही है।
े