फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Loan taken fraudulently without account holder's information, Minister orders to register FIR

Charkhi Dadri News: खाताधारक की जानकारी बिना फर्जीवाड़ा कर किया लोन, मंत्री ने दिया एफआईआर दर्ज करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Loan taken fraudulently without account holder's information, Minister orders to register FIR
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में दादरी पैक्स केंद्र के कर्मचारियों द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मुद्दा उठा। शिकायतकर्ता शिवेंद्र फौगाट ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक से कहा कि पैक्स केंद्र के कर्मचारियों ने उसकी अनुमति के बिना ही केसीसी खाते पर लोन लिया और फिर गड़बड़ का पता चलने पर खुद ही लोन राशि भी जमा करवा दी। इस मामले में राज्यमंत्री अनूप धानक ने एसपी नितिका गहलोत को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य मंत्री अनूप धानक वीरवार को दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे। बैठक का समय दोपहर 12 बजे तय था जबकि राज्यमंत्री करीब 80 मिनट देरी से यहां पहुंचे। बैठक में उनके समक्ष 20 परिवाद रखे गए। इनमें से तीन परिवाद गत बैठक के रहे, जिन्हें लंबित रखा गया था। वहीं, वीरवार की बैठक के लिए 17 नए परिवाद शामिल किए।
विज्ञापन

एक परिवादी शिवेंद्र फौगाट ने कहा कि पैक्स केंद्र कर्मचारियों ने उसके खाता की फर्जी पासबुक व चेक बुक जारी कर दी। इतना ही नहीं उसके केसीसी खाते पर लोन लेकर भुगतान भी किया। फरियादी ने जब चेक बुक पर फर्जी हस्ताक्षर दिखाए तो डीसी मनदीप कौर ने उसे अपने पास बुलाया और अपनी आंखों के सामने अलग कागज पर हस्ताक्षर करवाए। ये हस्ताक्षर चेक बुक वाले हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए और राज्यमंत्री ने इसे बड़ा मामला बताते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिजली निगम से रिटायर्ड एएफएम खेड़ी बूरा निवासी लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों पर उसकी रेगुलर पेंशन और ग्रेच्युटी लंबित रखने और उसके खिलाफ विभिन्न मदों की एवज में 77 लाख की राशि बकाया दिखाने की शिकायत की। राज्यमंत्री ने फरियादी और बिजली निगम अधिकारियों का पक्ष सुना और 10 दिन के अंदर रिपोर्ट चीफ ऑडिटर को भेजने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक में समाधान होने पर चार शिकायतें ड्रॉप की गई।

- अवैध खनन और भूजल दोहन की जांच के लिए एडीसी की अगुवाई में बनाई कमेटी
बैठक में मानकावास निवासी रविंद्र ने अवैध खनन, भूजल दोहन और 4000 हरे पेड़ काटने की शिकायत रखी। उसने बताया कि स्थानीय अधिकारी माइनिंग कंपनी से मिले हैं और अपनी जांच रिपोर्ट भी उसके पक्ष में तैयार कर रहे हैं। फरियादी की ये बात सुनकर राज्य मंत्री ने एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह की अगुवाई में जांच के लिए एक टीम गठित कर दी, जिसमें खनन विभाग, भूजल विभाग, प्रदूषण विभाग, वन विभाग व एक डीएसपी को शामिल किया गया।

एलडीएम से बोलीं डीसी- पशुपालक की चार भेड़ मरी हैं, कैसे सॉल्व करवाएंगे ईश्यू
काकड़ोली सरदार निवासी अक्षय ने अपनी बात रखते हुए बताया कि वर्ष 2021 में उसने पशु लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक अधिकारी व कर्मचारी के कहने पर उसने 20 भेड़ खरीद ली और उनमें से चार की मौत हो गई है जबकि बैंक ने लोन अब तक नहीं दिया। एलडीएम राजवर्धन ने फरियादी से कहा कि आप मुझसे मिल लेना, आपकी समस्या का समाधान करवा दूंगा। एलडीएम को बीच में टोकते हुए डीसी मनदीप कौर ने कहा कि पशुपालक की चार भेड़ मर चुकी हैं, कैसे सॉल्व करवाएंगे?

- गांवों से अवैध कब्जे हटवाने का मुद्दा भी उठा
कष्ट निवारण समिति की बैठक में खेड़ी बूरा निवासी प्रदीप, भागवी निवासी समिंद्र, निमली निवासी त्रिलोक व चरखी निवासी कर्णवीर ने उनके गांवों से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की। डीडीपीओ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इसका पता पैमाइश के बाद चलेगा और इन गांवों में पैमाइश कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


वर्जन::
वीरवार को आयोजित बैठक में 20 परिवाद रखे गए जिनमें से तीन पिछली बैठक में लंबित रखे गए थे। 20 में से 10 परिवादों का निपटान किया गया जबकि 10 लंबित रखे गए। कुछ फरियादियों ने गंभीर आरोप तो लगाए, लेकिन सबूत पेश नहीं कर पाए और ऐसे में उनकी शिकायत का कोई औचित्य नहीं बनता। पैक्स केंद्र मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
अनूप धानक, श्रम एवं रोजगार मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed