फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   loan for higher education

रियायती दर पर उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेकर जीवन संवार सकती हैं लड़कियां : मुनीश शर्मा

Mon, 31 Mar 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
loan for higher education
- योजना के तहत शिक्षा लोन ब्याज पर मिलता है 5 प्रतिशत अनुदान, आवेदक हरियाणा की स्थायी निवासी होनी जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से लड़कियों व महिलाओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों से ऋण लेने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। योजना का लाभ उठाने वाली महिला एवं लड़की का हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि महंगे ब्याज दर के अभाव में कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे, इसलिए सरकार लड़कियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है। सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में यह योजना चलाई जा रही है। ताकि, लड़कियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़कियों व महिलाओं को तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम की ओर से की जाती है। सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति सहित कोई अन्य शर्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed