फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Livestock of Haryana is wonderful and heart touching: Bandaru Dattatreya

हरियाणा का पशुधन अद्भुत और दिल को छूने वाला : बंडारू दत्तात्रेय

Mon, 13 Mar 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Livestock of Haryana is wonderful and heart touching: Bandaru Dattatreya
चरखी दादरी। घसोला रोड पर आयोजित तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। प्रदर्शनी के रैंपवॉक पर गाय, नंदी, झोटा और घोड़ों की चाल देखकर राज्यपाल खुश हुए तो ऊंट और बकरी का नृत्य देखकर वो दंग रह गए। उन्होंने कहा है कि पशुओं के साथ कदापि हिंसात्मक व्यवहार नहीं करना चाहिए। पशुओं के साथ प्रेमवत रवैया अपनाएं, उनमें भी इंसान की तरह मानवीय संवेदनाएं होती हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में पहुंचे राज्यपाल ने गोवंश को गुड़ भी खिलाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में उत्तम व उन्नत किस्म का पशुधन है, जो प्रदेश की समृद्धि का बड़ा कारक बन सकता है। उन्होंने समारोह में कहा कि पशुपालकों के अथक परिश्रम की बदौलत हरियाणा का वार्षिक दुग्ध उत्पादन 116 करोड़ 29 लाख टन पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल किसानों और आम पशुपालकों की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश गाय व भैसों को मुंहखुर व गलघोंटू रोगों से मुक्त बनाने के लिए संयुक्त वैक्सीन का प्रयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके परिणामस्वरूप पिछले तीन वर्षों में इन बीमारियों का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पशुओं की नस्ल सुधार में यह राज्यस्तरीय मेला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मेले में जो बढिय़ा किस्म की गाय-भैंस आई हुई हैं, उनको देखकर दूसरे लोगों के मन में भी यह ख्याल आएगा कि ऐसी भैंस उसके पास भी होनी चाहिए। सरकार बहुत कम शुल्क लेकर उन्नत किस्म के सीमन से कृत्रिम गर्भाधान करवा रही है। पशुधन के मामले में हरियाणा दूसरे राज्यों से कहीं आगे हैं।
- 25 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही सरकार
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार ने कहा कि पशुपालन ही एक ऐसा व्यवसाय है, जिससे किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। इस तरह के मेलों से उत्तम पशुपालन को बढ़ावा मिलता है। सरकार पशुपालन को बढ़ाने के लिए 25 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। उनका विभाग इस मेले में आए हुए पशुपालकों को ड्राॅ के द्वारा 50 लाख तक के पुरस्कार बांट रहा है।
- इन्होंने भी किया अवलोकन
कृषि मंत्री जेपी दलाल, सामाजिक अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, दादरी के विधायक सोमबीर सिंह सांगवान, भिवानी के विधायक घनश्यामदास सर्राफ, पशुपालन विभाग की सचिव एवं आयुक्त अमनीत पी कुमार, उपायुक्त प्रीति और पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के साथ राज्यपाल ने पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पशुपालकों का उत्साहवर्धन किया।

- ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह व नवीन कुमार, पशुपालन विभाग के महानिदेशक वीरेंद्र सिंह, पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. एलसी रंगा, मेला के नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी, उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, राजबाला श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed