{"_id":"65ad8b5287eec0d93101eb84","slug":"live-telecast-shown-from-ayodhya-in-220-temples-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12461-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज 220 मंदिरों में अयोध्या से दिखाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज 220 मंदिरों में अयोध्या से दिखाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण
Mon, 22 Jan 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में सजाया गया जैन स्थानक परिसर।
चरखी दादरी। अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण जिले के करीब 220 मंदिरों में दिखाया जाएगा। शहर में करीब 30 जगहों पर और गांवों में 190 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए रामभक्तों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और अब बेसब्री से महोत्सव शुरू होने का इंतजार है।
जिले के ज्यादातर गांव में दो से अधिक मंदिर हैं। इनमें से ग्राम पंचायत की ओर से हर गांव के मंदिर में आयोजन की तैयारी की है। कुछ बड़े गांवों में तो दो से तीन जगहों पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर ज्यादातर मंदिरों में बड़ी एलईडी की व्यवस्था कर दी गई है।
धर्म जागरण समन्वय संगठन के जिला संयोजक संदीप छपारिया ने बताया कि रविवार को पूरे शहर में भगवा यात्रा निकालकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई और उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया। दूसरी ओर गांवों में लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए पंचायत की ओर से मुनादी करवाई गई। उन्होंने बताया कि सभी गांवाें में भजन, भंडारा किया जाएगा। फिलहाल सभी जिले के सभी मंदिरों की सफाई कर उन्हें सजाया गया है। वहीं, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
शहर के इन मंदिरों में होगा भव्य कार्यक्रम
शहर के गीता भवन, बाला वाला मंदिर, जैन स्थानक, हनुमान बगीची, ब्राह्मण भवन, राम मंदिर, रेलवे रोड स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर, अग्नि माता मंदिर, अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, पुराना हनुमान मंदिर, गांधीनगर के तीन मंदिरों में और प्रेम नगर के दो मंदिरों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
- 351 किलोग्राम खीर का होगा वितरण
रेलवे रोड स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर में दुकानदारों के सहयोग से 351 किलोग्राम खीर का प्रसाद बांटा जाएगा। सब्जी मंडी रोड पर स्थित दुकानों के दुकानदार भी हनुमान प्रसाद रासीवासिया की अगुवाई में भी 151 किलोग्राम खीर और 51 किलोग्राम देसी घी से बनी जलेबी का भंडारा लगाएंगे।