फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Liquor smuggling case: Police caught the main smuggler after 4 and a half months

शराब तस्करी मामला : साढ़े 4 माह बाद पुलिस ने दबोचा मुख्य तस्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling case: Police caught the main smuggler after 4 and a half months
चरखी दादरी। करीब साढ़े चार माह पहले अंग्रेजी शराब की 465 पेटियां अवैध रूप से राजस्थान भेजने का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी को स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निमली निवासी दिनेश उर्फ दाना के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस को गच्चा देने के लिए उसने कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत दो मार्च को आबकारी एवं काराधान विभाग के निरीक्षक सोमदत्त ने सिटी थाने में एक शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि जीएसटी टीम ने ढ़ाणी फाटक के समीप एक कंटेनर को रुकवाया था, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद कंटेनर को थाने ले जाकर जांच की गई तो उससे अंग्रेजी शराब की 465 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

जांच के दौरान कंटेनर की नंबर प्लेट भी फर्जी मिली। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले मंजीत नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये शराब निमली निवासी दिनेश उर्फ दाना की है। इसके बाद से पुलिस को आरोपी की तलाशी थी। स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह की टीम ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि शराब की राजस्थान के बिछवाड़ा बेचने के लिए लेकर जा रहे थे लेकिन पहले ही टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed