फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Liquor shop was set on fire by sprinkling petrol, beer and liquor bottles along with cash were burnt

Charkhi Dadri News: पेट्राेल छिड़क कर शराब ठेका में लगाई आग, नकदी समेत बीयर व शराब की बोतलें जलीं

Thu, 28 Mar 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop was set on fire by sprinkling petrol, beer and liquor bottles along with cash were burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव मैहड़ा स्थित शराब ठेके में कुछ युवकों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इससे ठेके के अंदर रखा सामान जल गया। ठेके के सेल्समैन ने झोझूकलां पुलिस थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शिकायत में सेल्समैन अवधेश ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कन्नौर जिले के गांव करर्री डाॅक्टर सतकपुर का निवासी है। पिछले तीन साल से भाईचारा वाइन ग्रुप में बतौर सेल्समैन है। पिछले सात माह से वो मैहड़ा स्थित उप ठेका में कार्य कर रहा है। उसने बताया कि 26 मार्च को वह ठेके में बैठा हुआ था। इसी दौरान 8:40 पर मैहड़ा निवासी एक युवक अपने साथ तीन व्यक्ति लेकर ठेके पर आया। यहां आकर उसने अपने हाथ में ली हुई प्लास्टिक की बोतल को खिड़की से अंदर डालकर पेट्राेल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। उसने व अन्य लोगों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने से डी फ्रिज, इंवर्टर बैटरी, 70 बोतल बीयर, 20 बाेतल अंग्रेजी शराब और 15 हजार रुपये जल गए। सेल्समैन ने पुलिस व ठेकेदार विरेंद्र को घटना की सूचना दी। झोझूकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सेल्समैन अवधेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पहले भी बौंदकलां क्षेत्र में सामने आया था ऐसा मामला
जिले में ऐसी एक घटना पहले हो चुकी है। बौंदकलां क्षेत्र के गांव ऊण में 28 फरवरी रात को दो नकाबपोश युवकों ने शराब ठेके को आग लगा दी थी। इसमें शराब की बोतलें जलकर नष्ट हुई। ठेकेदार की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed