फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lipik died in road accident

कार और ऑटो के बीच टक्कर, लिपिक की मौत

Fri, 23 Aug 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lipik died in road accident
नगर के लोहारू रोड पर एक्सिस बैैंक के समीप ऑटो व कार के बीच टक्कर होने से ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देरशाम शहर के लोहारू रोड पर एक्सिस बैंक के समीप कार व ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। ऑटो चालक सवारियां लेकर जा रहा था। इसी बीच कार व ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार शहर के घिकाड़ा रोड निवासी रविंद्र और शहर के ही लोहारू रोड निवासी रविंद्र को गहरी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ऑटो और कार चालक अपने वाहनों को लेकर मौके से भाग गए। मेन रोड होने की वजह से काफी भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने घायलों को दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां रविंद्र निवासी घिकाड़ा रोड ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल रविंद्र निवासी लोहारू रोड का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मृतक रविंद्र बीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था। मृतक रविंद्र ने लोहारू रोड पर धुलाई के लिए अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी। वह गाड़ी को लेने ऑटो में सवार होकर गया था तभी यह हादसा हो गया। शहर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिल गई है। पुलिस आईओ को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed