फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Line loss of urban feeders reached 30% due to addition of 15 villages

Charkhi Dadri News: 15 गांव जोड़ने से 30% पहुंचा शहरी फीडरों का लाइन लॉस

Tue, 19 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Line loss of urban feeders reached 30% due to addition of 15 villages
चरखी दादरी। बिजली निगम रेलवे रोड पावर सब स्टेशन से शहर के अलावा करीब 15 गांवों में बिजली आपूर्ति कर रहा है। शहरी फीडरों से गांवों को जोड़ते ही लाइन लॉस बढ़ गया है और इस समय शहरी फीडरों का लाइन लॉस 30 प्रतिशत चल रहा है। वहीं, फीडरों पर लोड बढ़ने से लाइन ट्रिप करने की समस्या बनी हुई है और इसका खामियाजा शहरी बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गांवों में बिजली चोरी ज्यादा होने की वजह से शहरी लाइन लॉस की औसत बढ़ रही है। बिजली की चोरी रोकने के लिए निगम ने मोटी केबल लगाई हैं जबकि सभी मीटरों को बाहर पोल पर लगाया गया है। चोरी रोकने के लिए टीमें छापामारी भी कर रही हैं जबकि लाइन लॉस कम नहीं हो पा रहा है। निगम का लाइन लॉस का टारगेट 20 प्रतिशत से नीचे का है। इस समय लाइन लॉस करीब 30 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है। जो निगम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बिजली निगम शहर में 24 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहा है जबकि धरातल पर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


शहर में इस समय करीब 18 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। सरकार व बिजली वितरण निगम बिजली आपूर्ति एवं विस्तार में सुधार पर लगातार फोकस कर रहा है। बिजली क्षमता बढ़ाए जाने पर भी काम जारी है। जिले के गांव पैंतावास कलांं में 33 केवीए का पावर सब स्टेशन बनाया जा चुका है। इसी प्रकार शहर के रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता भी बढ़ी है। गांव मकड़ाना और मकड़ानी पावर स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। गांव कमोद में 33 केवीए क्षमता का नया सब स्टेशन भी चालू हो चुका है। गांव मोरवाला में सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 20 एमवीए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिजली चोरी रोकने पर अब रहेगा फोकस
बिजली निगम बिजली चोरी रोकने पर भी ज्यादा फोकस कर रहा है ताकि लाइन लॉस को कम किया जा सके। इसके लिए लगातार निगम की टीमें चेकिंग कार्य में जुटी हुई हैं। मकानों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाया गया है। वहीं, पुरानी तकनीक वाले काले रंग के मीटर भी बदले गए हैं।


शहरी क्षेत्र में ग्रामीण सब स्टेशन से हो रही आपूर्ति
शहर में इस समय दो मेन पावर सब स्टेशन के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर के कुछ एरिया में घसोला 33 केवी पावर सब स्टेशन के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर में वार्डों की संख्या 21 और आबादी करीब 90 हजार पार है। जिला बने जाने के बाद यहां बिजली की खपत बढ़ी है।




लाइन लॉस कम करने के लिए विभाग प्रयासरत : एसडीओ
बिजली निगम एसडीओ सुदीप कुमार ने बताया कि लाइन लॉस को 20 प्रतिशत से नीचे लाने के लिए निगम की ओर से बिजली चोरी रोकी जा रही है। लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा मोटी केबल लगाने के साथ मीटर भी घरों के बाहर पोल पर लगाए गए हैं। लाइन लॉस को कम करने के लिए प्लानिंग के तहत काम हो रहा है। निगम उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed