फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lift facility resumed in MCH unit after six months, patients will get relief

Charkhi Dadri News: एमसीएच यूनिट में छह महीने बाद दोबारा शुरू हुई लिफ्ट की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Fri, 12 Dec 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lift facility resumed in MCH unit after six months, patients will get relief
एमसीएच यूनिट में मरम्मत के बाद शुरू की गई लिफ्ट। 
चरखी दादरी। सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित स्व. लाला रामस्वरूप दास सर्राफ मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच यूनिट) में पिछले लंबे समय से बंद पड़ी लिफ्ट को ठीक करवा दिया गया है। लिफ्ट ठीक होने से विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले काफी समय से एमसीएच यूनिट में बंद पड़ी लिफ्ट का मुद्दा अमर उजाला समाचार पत्र में कई बार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। अब अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए लिफ्ट को दुरुस्त करवाते हुए चालू कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित एमसीएच यूनिट में लगी लिफ्ट के निचले भाग में बारिश का पानी भरने से यह सुविधा छह माह से बंद थी। इसके कारण अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व डायलिसिस के मरीजों को पहली, दूसरी, तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढि़यां चढ़कर जाना पड़ता था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने इस मुद्दे को आठ अगस्त के अंक में मातृ-शिशु अस्पताल की लिफ्ट बंद, गर्भवतियों को चढ़नी पड़ रहीं सीढियां नामक शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। वहीं एक दिसंबर को दोबारा इसी मुद्दे को एमसीएच की लिफ्ट बंद, सीढि़यां चढ़ने में फूल रहीं सांसें शीर्षक खबर के साथ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-11 लाख रुपये की आई थी लागत
एमसीएच यूनिट में जून 2024 में करीब 11 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट लगवाई गई थी, लेकिन बारिश के दिनों में चौवा आने से लिफ्ट के निचले हिस्से में पानी भर जाता था। इस कारण लिफ्ट बार-बार खराब हो रही थी। अब संबंधित विभाग की ओर से निचले भाग को वाटर प्रूफ करवाने के साथ खराब हुए उपकरणों को बदलवा कर लिफ्ट की सुविधा को शुरू करवाया गया है।


वर्जन :
एमसीएच में बंद पड़ी लिफ्ट को ठीक करवाने के बाद यह सुविधा मरीजों के लिए शुरू कर दी गई है। लिफ्ट को वाटरप्रूफ कर स्थाई समाधान करवाया गया है। अब लिफ्ट के खराब होने की संभावना कम ही रहेगी। -- डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed