फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   life stiyle

पांच पीढ़ियां रह रहीं एक छत के नीचे

Sun, 12 Apr 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
life stiyle
शुभनराम अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी के साथ। - फोटो : CharkhiDadri
गांव झोझू कलां निवासी 99 वर्षीय शुभनराम के परिवार की पांच पीढ़ियां एक ही छत के नीचे रहती हैं। पति-पत्नी और दो बच्चों के परिवार की महानगरीय सोच से विपरीत इनके परिवार में सदस्यों की संख्या भी काफी है। ऐसे में ये परिवार न सिर्फ जिले बल्कि दूर-दूर तक मिसाल बना हुआ है। पांचवीं पीढ़ी के तहत प्रियांशु का जन्म कुछ दिन पहले ही हुआ है।
विज्ञापन

परिवार के मुखिया शुभनराम ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र राम सिंह (73 ) भारतीय सेना से रिटायर है। राम सिंह का बड़ा बेटा जयप्रकाश (52) है। जयप्रकाश का बेटा अनिल कुमार (30) है जबकि पांचवीं पीढ़ी के रूप में अनिल के पुत्र प्रियांशु ने परिवार में जन्म लिया है।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग बताते कि परिवार में पांच पीढ़ियों का मौजूदा होना सौभाग्य माना जाता है। विरले ही परिवार में एक साथ पांच पीढ़ियां देखने को मिलती हैं। परिवार के मुखिया 99 वर्षीय शुभनराम का मानना है कि संयुक्त परिवार से बच्चों में संस्कार बढ़ते हैं। बुजुर्गों के संपर्क में रहने से बच्चों में परिवारिक एवं सामाजिक गुणों का विकास होता है। आपस में मिल-जुलकर रहने एवं एकता की भावना का विकास भी होता है। आजकल के भौतिकवादी युग में एकल परिवार से व्यक्ति अकेला ही रह गया है। अकेले में जीवन व्यतीत करते हुए व्यक्ति मानसिक तनाव एवं अवसाद का शिकार हो जाता है। ऐसे में संयुक्त परिवार जिसमें पांच पीढ़ियां हो उससे जीवन में अनुशासन एवं आदर सम्मान की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभनराम का कहना है कि लॉकडाउन में सभी एकत्र रहते हुए दिनभर आपस में बातचीत करते हैं। बच्चों के बीच बढ़िया समय बीतता है। बच्चों में सेवाभाव भी देखने को मिलता है। लॉकडाउन में समय का बेहतर तरीके से सदुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed