फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Leaning electricity poles in the Khazanchi neighborhood are inviting accidents.

Charkhi Dadri News: खजांची मोहल्ले में झुके बिजली खंभे दे रहे हैं हादसों को निमंत्रण

Tue, 20 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Leaning electricity poles in the Khazanchi neighborhood are inviting accidents.
खजांची मोहल्ला में टेढ़े हुए बिजली पोल पर लगा ट्रांसफार्मर। 
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 13 स्थित खजांची मोहल्ला में पिछले 6 महीने से झुके हुए बिजली पोल पर लगा ट्रांसफार्मर बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। यहां के निवासियों ने बताया कि प्रतिदिन बंदर पोल को हिलाते हैं, ऐसे में यहां कभी भी बड़े हादसे का डर बन गया है। इससे भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है। वार्डवासियों ने बिजली निगम के अधिकारियों से झुके हुए पोल को ठीक करवाने की मांग की है, ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन

खजांची मोहल्ला स्थित रिहायशी कॉलोनी के बीच दो टेढ़े हुए बिजली के पोलों पर लगाया ट्रांसफार्मर कॉलोनीवासियों के लिए डर का कारण बना हुआ है। बिजली पोल लेवल से अधिक टेढ़ा होने के कारण कभी भी गिर सकता है। वार्ड के लोगों ने बताया कि शहर में घूमते बंदरों के झुंड अक्सर पोलों को छेड़ते रहते हैं। क्षेत्र में खंभों के साथ निजी स्कूल का संचालन हो रहा है, स्कूल में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। वहीं, यह भीड़भाड़ का क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों का अधिक आना-जाना रहता है। बिजली पोल की हालत ऐसी है कि वो तेज आंधी या किसी वाहन की हल्की चपेट में आने से गिर सकते हैं। वार्डवासियों ने प्रशासन से झुके हुए पोल्स को ठीक करवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी बोले-



खंभों को ठीक करवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बोला गया था। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी बिजली खंभों को ठीक नहीं करवाया गया है। ऐसे में पास बने निजी स्कूल व मकानों पर गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- धर्मवीर सैनी, सदस्य, जिला कष्ट निवारण समिति



बिजली पोल पिछले लंबे समय से झुका हुआ है, जिसके गिरने की आशंका बनी हुई है। हमारी प्रशासन से अपील है कि वो जल्दी से जल्दी पोल को ठीक करवाने का काम करवाएं। पोल कभी भी गिर सकते हैं, जिससे भारी जान माल के नुकसान होने की संभावना है।



- मोहित कुमार, स्थानीय निवासी



बिजली पोल टेढ़े होने से अनहोनी होनी की आशंकाएं लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्र में घूमने वाले बंदर खंभों पर उछल-कूद करते रहते हैं। जिससे इनके गिरने की आशंका और भी बढ़ जाती हैं। पोल गिरने से भारी नुकसान होने की संभावना बनी रहती हैं।



- गोविंद कुमार, स्थानीय निवासी



गली में छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, टेढ़े हुए बिजली पोल ट्रांसफार्मर के साथ कभी भी गिर सकते हैं। वहीं, स्कूल के बच्चों और अभिभावकों का निरंतर आवागमन बना रहता है। बिजली निगम के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया है। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है।




- अशोक बंसल चिड़ियावाला, स्थानीय निवासी।



:



कॉलोनी में टेढ़े हुए बिजली खंभों की जानकारी लेने के लिए जल्दी ही निगम की टीम मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेगी। टेढ़े हुए खंभों को जल्दी ही ठीक करवाया जाएगा।



- गौरव कुमार, एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed