फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Leakage is not properly filled, people are facing problems

लीकेज ठीक की न भरा गड्ढा, लोग झेल रहे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Leakage is not properly filled, people are facing problems
लोहारु रोड पर विभाग द्वारा खोदा गया गड्ढ़ा । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। तीन दिन पहले लोहारू रोड पर सीवर लाइन लीकेज ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने गड्ढा खोदा था। विभाग की कार्रवाई इससे आगे नहीं बढ़ पाई। अब आलम यह है कि न तो विभाग ने लीकेज ठीक की है और न ही गड्ढे को भरने की जहमत उठाई है। मुख्यमार्ग किनारे खोदा गया यह गड्ढा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने विभाग से तुरंत प्रभाव से लीकेज को ठीक कर गड्ढे को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 18 में गली की सीवर लाइन लीकेज के चलते जन स्वास्थ्य विभाग ने गत शुक्रवार को तीन फुट गहरा व पांच फुट चौड़ा गड्ढा खोदा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढा खोदने के बाद टीम वापस ही नहीं आई है। उन्होंने बताया कि दो दिन से यहां गड्ढा जस का तस है और बारिश होने से सड़क किनारे पानी भरने पर किसी हादसे का कारण बन सकता है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वार्ड के लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग के रवैये को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी में लोहारू फोरलेन के किनारे विभाग द्वारा खोदा गया गड्ढ़ा हादसों को न्योता दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुख्यमार्ग से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। अगर जल्द विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया, तो वो कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे। वार्ड निवासी रूपेश, देवेंद्र, जितेंद्र सिंह, हुकम सिंह, रामसिंह, मोहन, राजेश, परमजीत, राजपाल, सुकेश, रोशन, प्रभाती, रामजीलाल रोहन, सुरेश का कहना है कि विभाग को जल्द से जल्द लीकेज ठीक कर लोगों को सीवर समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले : विभाग तुरंत प्रभाव से लीकेज ठीक कर भरे गड्ढा
- तीन दिनों से यह गड्ढा खुला पड़ा है। विभाग ने अब तक लीकेज ठीक की है और न ही गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद किया है। यह किसी हादसे का कारण बन सकता है।
- तरूण जैन, वाहन चालक।
यहां से गुजरने वाले वार्ड के लोगों व वाहन चालकों को गड्ढे के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को तुरंत प्रभाव से लीकेज ठीक कर गड्ढे को भरवाना चाहिए।
- चर्चिल, वाहन चालक
सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा स्थानीय लोगों व वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। इसके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
- सुनील वर्मा, वाहन चालक।
इस सड़क से दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। रात के समय यह गड्ढा किसी हादसे का कारण बन सकता है। विभाग को लोगों की समस्याएं देखते हुए जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।

- नवीन, चालक।
लोहारू रोड पर सीवर लाइन लीकेज ठीक करने के लिए कर्मचारी भेजे गए थे। दो दिन के अवकाश के कारण काम नहीं हो पाया है। मंगलवार को लीकेज ठीक कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- सोहनलाल, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed