{"_id":"62ffcc2acc322f751c0afde4","slug":"lack-of-street-lights-in-wards-councilors-met-panchayat-minister-charkhidadri-news-hsr6396053120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की कमी, पंचायत मंत्री से मिले पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की कमी, पंचायत मंत्री से मिले पार्षद
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में स्ट्रीट लाइटों की कमी से लोग परेशान हैं। इस मामले को लेकर विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान की अगुवाई में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा। इसके जरिये शहर में स्ट्रीट लाइटें लगवाकर कमी दूर करने की मांग की गई।
पंचायत मंत्री से मिलते हुए वार्ड 4, 8, 9, 11, 13 व 18 के पार्षदों ने बताया कि उनके वार्ड में काफी कम स्ट्रीट लाइटें हैं जिसके चलते सूरज छिपते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। स्ट्रीट लाइटों की कमी के चलते नागरिकों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भी उनकी मांग कोे प्रदेश मंत्री देवेंद्र बबली के समक्ष उठाया।
वार्ड के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन छह वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की कमी व्यवस्था की पोल खोल रही है। उन्होंने बताया कि वार्डों की कई गलियां तो ऐसी हैं जिनमें स्ट्रीट लाइटें ही नहीं हैं। ऐसे में अंधेरा होते ही यहां आपराधिक वारदातों का भी अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
प्रत्येक वार्ड को पांच लाख देने की उठाई मांग
पार्षदों ने पंचायत मंत्री के समक्ष मांग करते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइटों की कमी शहर के सभी वार्डों से दूर की जाए। इसके लिए प्रत्येक वार्ड को पांच लाख की स्ट्रीट लाइटें खरीदकर दी जाएं, ताकि जरूरत के अनुसार वार्ड में इनकी कमी दूर की जा सके।
ये रहे मौजूद
पंचायत मंत्री से मिलने वालों में नगर परिषद उप प्रधान संदीप फौगाट, पार्षद कुलदीप सैनी, पार्षद अन्नु रानी, एमसी नवीन, विनोद वाल्मीकि समेत वार्डों के मौजिज लोग मौजूद रहे।