फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lack of facilities in the new grain market, the agents expressed their anger against the market committee

नई अनाज मंडी में सुविधाओं का टोटा, आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के खिलाफ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in the new grain market, the agents expressed their anger against the market committee
चरखी दादरी। शहर की नई अनाज मंडी में सीजन से पूर्व मार्केट कमेटी की कोई तैयारी नही दिख रही है। मंडी में असुविधा के चलते आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के खिलाफ रोष जताया है। मंडी में चार पानी की टंकी बनी हुई है, जिनकी कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। यहां कुल करीब 100 दुकानें है और इनमें से 70 दुकानों पर सीजन में खरीद का कार्य होता है। इस कारण आढ़तियों के साथ मजदूर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्हें मजबूरीवश बाहर से या मोल खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि दो माह तक तो इन टंकियों में पानी ही नही था। दुकानदारों को लेबर व किसान के लिए पानी खरीद कर रखना पड़ता था। चार दिन पूर्व से ही कमेटी ने पानी भरवाया है, लेकिन पानी बिल्कुल पीने केे योग्य नही है। उनका कहना है कि फसल खरीद एक अक्तूबर को शुरू होनी है, लेकिन किसानों व लेबर के लिए मार्केट कमेटी पुख्ता प्रबंध नही कर पाई है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि मार्केट कमेटी के अधिकारी मंडी व्यवस्था को लेकर कतई गंभीर नही है। इन समस्याओं को लेकर वे अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि की मंडी में नियमित सफाई नहीं हो रही है। पानी की टंकियों की सफाई करवा नहीं रहे है और टंकियों में डाला गया पेयजल पीने योग्य नहीं है। विनोद गर्ग, राधे, मोहन, योगेश, प्रदीप, सत्यनारायण, सतीश, दिनेश, रोहताश, कुलदीप और नरेंद्र का कहना है कि मंडी में आने वाले किसान और यहां काम करने वाली श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि इन टंकियों में डाला गया पेयजल पीने से यहां लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उनका कहना है कि इन समस्याओं के बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। आढ़तियों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल खरीद शुरू होने केवल आठ दिन ही शेष हैं और मार्केट कमेटी की ओर से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-सोमबीर
मंडी में स्वच्छ पेयजल का कोई प्रबंध नहीं है। जिसके के कारण फसल बेचने आने वाले किसान और यहां काम करने वाली श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
-महाबीर
मंडी में नियमित सफाई नहीं हो रही है। न ही पानी की टंकियों की सफाई करवा रहे। टंकियों में डाला गया पेयजल पीने योग्य नही है। मार्केट कमेटी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-दीपक
इन टंकियों में डाला गया पेयजल पीने से यहां लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना रहता है। इन समस्यों के बारे में अधिकारियों को अवगत करवा चुके लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है ।

-ओमप्रकाश
मंडी में सफाई नियमित करवाई जाती है। फसल खरीद को लेकर सभी तैयारियां मार्केट कमेटी ने पूरी कर ली है। जलघर से टंकी में पेयजल सप्लाई का आता है। सफाई पर विशेष फोकस किया जाएगा।
-अजय कुमार, जेई मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed