{"_id":"682b841471d1d5430e053f3c","slug":"lack-of-burn-unit-persists-in-charkhi-dadri-civil-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137221-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में बर्न यूनिट की कमी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में बर्न यूनिट की कमी बरकरार
Tue, 20 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 20 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के इसी नागरिक अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं है।
चरखी दादरी। दादरी नागरिक अस्पताल में साढ़े आठ साल से बर्न यूनिट की कमी बरकरार है। लंबा समय बीतने के बाद भी अधिकारी बर्न यूनिट शुरू नहीं कर पाए हैं। आग से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर करना ही एकमात्र विकल्प है। वहीं, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बर्न यूनिट की कमी दूर कर दी जाएगी।
दिसंबर 2016 में दादरी जिला बना था। इसके बाद उपमंडल अस्पताल को जिलास्तरीय अस्पताल का दर्जा मिला था। करीब साढ़े आठ साल बीतने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने कुछ जिलास्तरीय सुविधाएं शुरू कर दी हैं। कुछ का इंतजार बाकी है। बर्न यूनिट इन्हीं में से एक है। बर्न यूनिट शुरू न होने से मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
दरअसल, बर्न यूनिट न होने के कारण गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को रोहतक, हिसार व दिल्ली रेफर किया जा रहा है। यह मरीजों के लिए काफी परेशानी का कारण बन रहा है। मरीजों के साथ तीमारदारों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राहुल राठी से जब बर्न यूनिट की कमी पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि बर्न यूनिट शुरू करने की योजना तैयार की जा चुकी है। जल्द ही बर्न यूनिट शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।