फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lab operator recovered five thousand from CSRT, wrote a letter to the police for action

लैब संचालक ने सीएसआरटी के वसूले पांच हजार, कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र

Fri, 21 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lab operator recovered five thousand from CSRT, wrote a letter to the police for action
चरखी दादरी । प्रदेश सरकार तय दर से अधिक जांच के रुपये वसूलने के मामले में लोहारू रोड स्थित दीप डायग्नोस्टिक लैब संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एसडीएम ने पुलिस को पत्र लिखा है। उन्होंने दूसरे निजी अस्पतालों को चेतावनी दी है कि मरीजों से सरकार द्वारा निर्धारित दर से ही रुपये वसूले जाएं वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लैब जांच के सीएचआरटी(सीने की जांच) नाम पर तय रेट की जगह 5000 रुपये मरीजों से वसूल रही थी।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने वीरवार को नगर के लोहारू रोड स्थित दीप डायग्नोस्टिक लैब का निरीक्षण किया। यहां सरकार के आदेशों की अवहेलना कर मरीजों से टेस्ट की निर्धारित फीस से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे। इस लैब में जांच के लिए तय किए गए रेट की जगह 5000 रुपये लिए जा रहे थे। इससे पूर्व उपायुक्त को भी इस लैब में मरीजों से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली थी। जिसके बाद डीसी ने एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वीरवार को एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह यहां पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व वालंटियर्स के माध्यम से लैब में पिछले तीन दिनों के दौरान हुए टेस्ट से संबंधित बिलों की जांच की । बिलों की जांच में खुलासा हुआ कि लैब संचालक द्वारा टेस्ट के अधिक रुपये मरीजों से वसूले गए। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट निरंजन लाल ने लैब संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए दादरी सिटी थाना पुलिस को पत्र लिख दिया।
विज्ञापन

वर्जन
लैब व अस्पताल संचालकों को निर्धारित रेट के अनुसार ही मरीजों से रुपये लेने चाहिए । दीप डायग्नोस्टिक लैब में सरकार के आदेशों की अनदेखी की गई । इस वजह से अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस को पत्र लिख दिया है । भविष्य में भी किसी भी निजी अस्पताल में यदि सरकारी आदेशों की अवहेलना मिली तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विरेंद्र सिंह, एसडीएम ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed