{"_id":"69bd89aad8f97c93c4057deb","slug":"kumari-anshika-was-honored-for-passing-the-civil-services-examination-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152836-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कुमारी अंशिका को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कुमारी अंशिका को किया सम्मानित
Fri, 20 Mar 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में कुमारी अंशिका को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : 1
झोझू कलां। कस्बा झोझू कलां स्थित महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में 330वीं रैंक प्राप्त करने वाली गांव चंदेनी निवासी कुमारी अंशिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झोझू कलां शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के सदस्य, प्राचार्या तथा आसपास के ग्रामीण अंचल से मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।
कुमारी अंशिका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को तकनीकी साधनों का उपयोग बहुत सोच-समझ कर करना चाहिए। केवल आवश्यकता अनुसार ही इनका प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने नियमित और अनुशासनात्मक दिनचर्या बनाने, समय का सही प्रबंधन करने और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण और ईमानदारी रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में किए गए त्याग और मेहनत भविष्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसलिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की और बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सांगवान खाप 13 के प्रधान सूरजभान सांगवान, झोझू कलां शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों व प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान ने कुमारी अंशिका को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।