फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kisan Bhawan will be built in Dadri

Charkhi Dadri News: दादरी में बनेगा किसान भवन, एक छत के नीचे बैठेंगे सभी अधिकारी

Thu, 26 Dec 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kisan Bhawan will be built in Dadri
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। कृषि विभाग कार्यालय को जल्द ही नए भवन की सौगात मिलेगी। इसके लिए 21 करोड़ से नया किसान भवन बनाया जाएगा।
सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद मार्केटिंग बोर्ड ने निविदा आमंत्रित कर दी है, जो अगले सप्ताह खोली जाएगी। इसके बाद फाइल उच्चाधिकारियों के पास भेजकर एजेंसी का नाम तय करवाकर कार्यादेश जारी किए जाएंगे।
नया भवन बनने के बाद विभाग के सभी अधिकारी एक ही छत के नीचे बैठेंगे। गौरतलब है कि शहर के लोहारू रोड पर कृषि विभाग का मौजूदा कार्यालय है। यहां भवन में जगह का अभाव है और इसके चलते अधिकारी दो जगहों पर बैठते हैं। लंबे समय से कृषि विभाग को जिला स्तरीय कार्यालय भवन की दरकार थी। मुख्यालय से किसान भवन बनाने की अनुमति मिलने के बाद जिला अधिकारियों ने मार्केटिंग बोर्ड से एस्टिमेट तैयार करवाकर फाइल मुख्यालय भेजी थी।
विज्ञापन

वहां से अनुमति मिलने के बाद मार्केटिंग बोर्ड ने निविदा आमंत्रित कर दी है। पुराने कृषि विभाग कार्यालय की जमीन पर जिला स्तरीय किसान भवन बनाया जाएगा और इसी में विभाग के सभी अधिकारी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में निविदा खोल दी जाएगी और उसके बाद आगामी प्रक्रिया के लिए फाइल कमेटी के पास भेजी जाएगी। वहां से एजेंसी का नाम तय होते ही कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed