फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kiran Chaudhary taunts Congress leader says there is no brother-sister relationship between Anirudh and Shruti

Haryana: किरण चौधरी का कांग्रेस नेता पर तंज, कहा- अनिरूद्ध और श्रुति के बीच नहीं है कोई भाई-बहन का रिश्ता

Tue, 10 Sep 2024 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Sep 2024 01:59 PM IST
सार

किरण चौधरी ने यह भी कहा कि तोशाम सीट उनके परिवार, चौ. बंशीलाल और सुरेंद्र सिंह की पारंपरिक सीट है, और श्रुति चौधरी इस बार रिकार्ड वोटों से विजयी होंगी। उन्होंने कांग्रेस के अनिरूद्ध चौधरी और रणबीर महेंद्रा पर हमला बोला।

विज्ञापन
Kiran Chaudhary taunts Congress leader says there is no brother-sister relationship between Anirudh and Shruti
किरण चौधरी बाढड़ा से भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास का नामांकन करवाने पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अनिरूद्ध चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके और श्रुति चौधरी के बीच कोई भाई-बहन का रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता तब होता है जब कोई परिवार का हो, लेकिन दुश्मन पारिवारिक नहीं होते। यह बयान तोशाम में अनिरूद्ध और श्रुति चौधरी के बीच संभावित राजनीतिक मुकाबले को लेकर दिया गया।

विज्ञापन

भाजपा में टिकट वितरण के बाद नाराजगी की खबरों पर किरण चौधरी ने कहा कि नाराजगी चलती है, लेकिन सब ठीक हो जाता है। उन्होंने मंच सांझा करने पर कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए वे सांसद धर्मबीर सिंह के साथ एक मंच पर आई हैं।

विज्ञापन

किरण चौधरी ने यह भी कहा कि तोशाम सीट उनके परिवार, चौ. बंशीलाल और सुरेंद्र सिंह की पारंपरिक सीट है, और श्रुति चौधरी इस बार रिकार्ड वोटों से विजयी होंगी। उन्होंने कांग्रेस के अनिरूद्ध चौधरी और रणबीर महेंद्रा पर हमला करते हुए कहा कि चुनावी मौसम में कुछ लोग आते हैं, लेकिन जनता उन्हें वोट की चोट से जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में रहकर ये लोग पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। किरण चौधरी बाढड़ा कस्बे में भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास के नामांकन के मौके पर उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed