फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kikarvasani pumping station will be operational

Charkhi Dadri News: 15 जून तक चालू होगा कीकरवासनी पंपिंग स्टेशन

Mon, 03 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Kikarvasani pumping station will be operational
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग आगामी मानसून सीजन से पहले 15 जून तक कीकरवासनी क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन को चालू कर देगा। इसका निर्माण कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और 10 दिन के अंदर शेष काम को पूरा कर लिया जाएगा। विभाग ने पुणे से मंगवाकर चार मोटरें भी पंपिंग स्टेशन में लगवा दीं हैं। अब यहां एक जेनरेटर की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पंपिंग स्टेशन से करीब 40,000 की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में हर साल बरसात में जलभराव होता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में सीवर लाइनें बदलने और बरसाती पानी निकासी के लिए अलग से लाइन डालने की योजना बनाई है। इसके अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पानी पहुंचाने के लिए दो पंपिंग स्टेशन भी बन रहे हैं। एक पंपिंग स्टेशन सदर थाने के पिछली तरफ डूंगरवाला जोहड़ पर और दूसरा कीकरवासनी क्षेत्र में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कीकरवासनी क्षेत्र पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 15 जून तक इसे चालू कर दिया जाएगा। बिजली कटौती के बावजूद दूषित पानी हटाने के लिए यहां एक जनरेटर भी लगाया जाएगा। वहीं, पंपिंग स्टेशन का पानी एसटीपी रामनगर तक पहुंचाने के लिए विभाग तीन किमी लंबी लाइन पहले ही डलवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 एचपी की दो मोटरें रखी जाएंगी आरक्षित
पंपिंग स्टेशन से पानी उठाने के लिए विभाग ने 25-25 एचपी क्षमता की चार मोटरें लगवा दीं हैं। यहां तैनात विभाग का कर्मचारी एक समय पर दो ही मोटरें चलाएगा। अगर इनमें से किसी मोटर में तकनीकी खराबी आ जाती है तो उस स्थिति के लिए दो मोटरों को आरक्षित रखा जाएगा।
- प्रतिघंटा 1.08 लाख लीटर पानी का होगा उठान
पंपिंग स्टेशन पर लगाई गई हर मोटर एक घंटे में 54,000 लीटर पानी उठाएगी। एक समय में यहां दो मोटरें चलेंगी और ऐसे में प्रतिघंटा 1,08,000 लीटर पानी एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।

- इन कॉलोनियों को मिलेगी राहत
बारिश के दौरान शहर में जलभराव होने से लोगों को कई दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विभाग का दावा है कि अब ऐसा नहीं होगा। पंपिंग स्टेशन बनने का लाभ हीरा चौक, बिचलाबासा, गामड़ी क्षेत्र, कबीरनगर, सैनीगंज मोहल्ले समेत इनसे सटी कॉलोनियों में रहने वालों को मिलेगा।


कीकरवासनी क्षेत्र स्थित जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। मानसून से पहले 15 जून तक पंपिंग स्टेशन को चालू करवा दिया जाएगा। इसके चालू होने के बाद क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। - बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed