फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khaps of Dadri district marched towards Jantar Mantar in support of wrestlers

Wrestlers Protest: दादरी की खापों ने जंतर-मंतर कूच किया, समसपुर से 10 गाड़ियों में रवाना हुए पदाधिकारी

Fri, 20 Jan 2023 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 10:50 AM IST
सार

गुरुवार को सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत आयोजित कर जंतर-मंतर पहुंचने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था और इसके अनुसार ही शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारियो ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया है।

विज्ञापन
Khaps of Dadri district marched towards Jantar Mantar in support of wrestlers
दिल्ली रवाना होेते खाप पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटी विनेश फौगाट और दामाद बजरंग पूनिया समेत कई नामी पहलवानों के कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ मोर्चा खोलने का असर दादरी जिले पर भी पड़ा है। एक तरफ विनेश और अन्य पहलवानों के समर्थन में द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट का पूरा परिवार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं तो वहीं पहलवानों के समर्थन में उतरीं दादरी जिले की तमाम खापों ने शुक्रवार सुबह जंतर-मंतर कूच कर दी है। 

विज्ञापन


सुबह करीब 10:30 बजे 17 गाड़ियों में सवार होकर खापों और जनसंगठनों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे। फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर पहलवानों से बातचीत की गई और उनसे तमाम स्थिति जानी गई। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पहुंचने वालों में फोगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, श्योराण खाप-25, हवेली खाप-12, चिड़िया-5 और सतगामा खाप समेत कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, विनेश के पैतृक गांव बलाली से सभी परिजन और महाबीर फौगाट एकेडमी के पहलवान भी दिल्ली में ही बेटी का साथ देने रुके हुए हैं। पिछले दो दिनों से परिवार वाले दिल्ली जा रहे हैं। खापों के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह पूर्व सीपीएस रणसिंह मान भी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने इस वाक्य को निंदनीय बताया और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर हाथ रखते ही भावुक हुए पहलवान
सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि खापों के पदाधिकारी जंतर-मंतर पर पहुंचे तो उस दौरान विनेश फौगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक बैठक में गए हुए थे। शाम को वो दस मिनट के लिए धरनास्थल पर पहुंचे और उस दौरान खाप पदाधिकारियों के उनके सिर पर हाथ रखने से वो भावुक हो गए। हालांकि खाप पदाधिकारियों ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हर हाल में ये संघर्ष रंग लाएगा और जीत सच्च की होगी।

सुनवाई न होने पर खापें कर सकती हैं दादरी में प्रदर्शन
अगर जल्द ही पहलवानों की मांगें पूरी नहीं होती है तो फिर दादरी जिले की खापें भी प्रदर्शन कर सकती हैं। इसकी चर्चा गत वीरवार को आयोजित पंचायत में हुई थी। खापों की योजना है कि शहर में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाए और इसके बाद प्रशासन को खापों की ओर से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाए।

आज खापों के पदाधिकारी जंतर-मंतर पहुंचे थे। वहां विनेश फौगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत अन्य पहलवानों से हमारी बात हुई। अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आपसी मंथन के बाद कोई ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है। - बलवंत नंबरदार, प्रधान, फौगाट खाप-19


धरने पर बैठे सभी पहलवानों का हमने मनोबल बढ़ाया है। इस लड़ाई में सांगवान खाप-40 इन पहलवानों के साथ है। अगर कोई कड़ा कदम भी उठाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। हर हाल में इन पहलवानों को न्याय दिलाया जाएगा। - नरसिंह सांगवान, सचिव, सांगवान खाप-40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed