फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khaps from Dadri district come out in support of wrestlers, also approved Jantar Mantar march

Charkhi Dadri News: पहलवानों के समर्थन में उतरीं दादरी जिले की खापें, जंतर-मंतर कूच पर भी लगाई मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Khaps from Dadri district come out in support of wrestlers, also approved Jantar Mantar march
चरखी दादरी। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रदेश के पहलवानों के समर्थन में दादरी जिले की तमाम खापें और अन्य संगठन उतर आए हैं। वीरवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर इस मसले को लेकर सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में खापों के पदाधिकारियों ने पहलवानों का साथ देने के लिए जंतर-मंतर कूच करने की भी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर एक बजे फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत शुरू हुई। पंचायत करीब डेढ़ घंटे तक चली और इसमें विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सर्वप्रथम सांगवान खाप-40 खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। विनेश समेत अन्य बेटियों और बेटों ने जिला, प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। इन प्रतिभाओं के साथ ऐसी ओच्छी हरकतें होना इनके सम्मान पर आघात है। उन्होंने कहा कि दादरी ही नहीं बल्कि प्रदेश की तमाम खापों को इस लड़ाई में साथ देना चाहिए। उन्होंने जल्द तंजर-मंतर पर कूच करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

इसके बाद हवेली-12 खाप के प्रधान प्रभूराम गोदारा ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेम्स फेडरेशन में राजनैति हस्तियों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है। विभिन्न गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी खिलाड़ियों को ही बनाया जाना चाहिए। बलजीत फौगाट ने इस घटना को शर्मसार बताते हुए कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन एवं जन स्वास्थ्य विभाग ठेकेदार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रीतम बलाली ने कहा कि इस लड़ाई में हमें बेटियों का साथ देना चाहिए। चिड़िया खाप-5 के प्रधान राजबीर शास्त्री ने कहा कि एक के बाद एक कर बेटियों के सम्मान पर हाथ डालने की घटनाएं सामने आ रही हैं और अब कोई कड़ा कदम उठाने की जरूरत है। श्योराण खाप-25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कहा कि यह मामला संगीन है और हमें अपनी बेटा-बेटियों का इस लड़ाई में अंत तक साथ देना चाहिए। फौगाट खाप प्रवक्ता शमशेर खातीवास और पूर्व सरपंच जोरावर सिंह ने कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अध्यक्ष को किया जाए बर्खास्त, जीरो एफआईआर भी करवाएं दर्ज
फौगाट खाप के कानूनी सलाहकार गिरेंद्र फौगाट ने कहा कि इस मामले में पांच जिलों की बार एसोसिएशन पदाधिकारियों से बात हो गई है। वो इस लड़ाई में साथ हैं और उन्होंने वर्क सस्पेंड करने तक का आश्वासन दे दिया है। गिरेंद्र फौगाट ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को सरकार बर्खास्त करें और इलाके की खापें इस मामले में जीरो एफआईआर भी दर्ज कराएं
ये फैसले लिए गए पंचायत में
- भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाए।
- पूरे प्रदेश की खापों को साथ लेकर लड़ाई लड़ी जाए और जल्द जंतर-मंतर कूच करे।
- खेल की ए,बी,सी, डी न जानने वालों को एसोसिएशन पदाधिकारी बनाने की परंपरा बदली जाए।
- तुरंत प्रभाव से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए।
- इस प्रकरण की जांच किसी रिटायर्ड जज से करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed