फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khap officials said - waiting for Sarvkhap's order, will not back down

Charkhi Dadri News: खाप पदाधिकारी बोले- सर्वखाप के आदेश का इंतजार, पीछे नहीं हटेंगे

Sun, 23 Apr 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Khap officials said - waiting for Sarvkhap's order, will not back down
चरखी दादरी। खाप प्रतिनिधियों को दिल्ली में हिरासत में लेने का मामले में दादरी जिले की खापों में काफी रोष है। शनिवार शाम फौगाट खाप-19 की अगुवाई में बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत आयोजित की गई। जिसमें सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। खाप पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें सर्वखाप के आदेश का इंतजार है। इसको पूरा करने के लिए वो कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े छह बजे बाबा स्वामी दयाल धाम पर फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में सर्वखाप पंचायत शुरू हुई। बलवंत फौगाट ने सर्वप्रथम सभी को पंचायत के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान देने के बाद से सरकार के खेमे में बेचैनी है। रविवार को जब हरियाणा की विभिन्न खापों के प्रतिनिधि सत्यपाल मलिक से शिष्टाचार भेंट करने दिल्ली पहुंचे तो सरकार के इशारे पर उनको हिरासत में ले लिया। बलवंत फौगाट ने कहा कि यह लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास है और इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह सांगवान ने कहा कि सरकार की यह हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। हरियाणा समेत उत्तर भारत की खापों को एकजुटता दिखाकर सरकार के इस कदम का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक ने बड़ा सच उजागर किया है और सरकार उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार को उसके मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चिड़िया खाप प्रधान राजबीर शास्त्री ने कहा कि दादरी जिले की खापें पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ हैं। वहीं, हवेली खाप से प्रभुराम गोदारा ने सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन खापों और संगठनों के पदाधिकारी पंचायत में रहे मौजूद
शनिवार शाम आयोजित पंचायत में फौगाट खाप-19, सांगवान खाप-49, श्योराण खाप-25, चिड़िया-5, हवेली खाप, सतगामा खाप समेत किसान सभा समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सरकार ने यह हरकत कर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया है। दादरी जिले की खापें सत्यपाल मलिक के साथ हैं। हमें सर्वखाप के आदेश का इंतजार है।
-बलवंत फौगाट, प्रधान, फौगाट खाप-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed