फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Key-hole for drinking water supply clogged with filth; cleaning demanded

Charkhi Dadri News: पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए की-होल में गंदगी से अटा, सफाई की मांग

Thu, 18 Jun 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 18 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Key-hole for drinking water supply clogged with filth; cleaning demanded
काॅलेज रोड स्थित गंदी से अटा की-होल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के रामदास नगर, कॉलेज रोड, स्टेडियम रोड और आसपास स्थित शैक्षणिक संस्थानों के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए की-होल (मैनहोल) की जर्जर और बदहाल स्थिति के कारण लोगों को दूषित पानी मिलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों के अनुसार संबंधित स्थानों पर की-होल के आसपास गंदगी फैली हुई है और जलापूर्ति लाइनों के निकट खराब परिस्थितियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। इससे सीवरेज व गंदा पानी पेयजल आपूर्ति लाइन में मिलने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय निवासी प्रतिदिन इसी पानी का उपयोग पीने व घरेलू कार्यों के लिए करते हैं। ऐसे में दूषित जल की आपूर्ति होने पर जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका से लोगों में चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन


शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परिणाम सामने आ सकते हैं। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग की ओर से शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि अधिकारी किसी बड़े हादसे या बीमारी फैलने की घटना का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द हो सफाई
स्थानीय निवासी नरेश कुमार, पंकज, कृष्ण, परवीन और राजेश ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की तकनीकी जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य और सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed