{"_id":"683f51030c0e861a910fb1f4","slug":"kaushal-karmi-not-get-salary-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-138159-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कौशल कर्मियों ने वेतन न मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कौशल कर्मियों ने वेतन न मिलने पर जताया रोष
Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित कर दो माह से वेतन न मिलने पर रोष जताया। कर्मचारियों ने जल्द वेतन जारी न होने पर 10 जून को सांसदों व विधायकों को ज्ञापन देने की बात कही है।
कस्बे के ढिगावा रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शाखा प्रधान सुमित कादयान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। कर्मियों की लंबित मांगों को अनसुना करने पर नाराजगी जाहिर की गई। सचिव जयभगवान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन व जनस्वास्थ्य शाखा में कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
बैठक में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पूनिया, दादरी शाखा प्रधान सुरेंद्र सांगवान, सचिव कर्मबीर सिंह, बाढड़ा सचिव जयभगवान शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचद्र बिलावल, प्रताप शर्मा, कृष्ण कुमार, बिजेंद्र कादमा, जिला उपप्रधान योगेंद्र कादमा, शमशेर सिंह मौजूद रहे।