फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Karsevaks had to spend 15 days in Moradabad jail...

Charkhi Dadri News: जब कारसेवकों को मुरादाबाद जेल में बिताने पड़े थे 15 दिन...

Wed, 10 Jan 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Karsevaks had to spend 15 days in Moradabad jail...
चरखी दादरी। विवादित ढांचा ढहाने के लिए वर्ष 1990 और 1992 में चरखी दादरी से भी कई कारसेवक अयोध्या पहुंचे थे। उनके जेहन में आज भी उस दौर की यादें ताजा हैं। कारसेवकों का वह संस्मरण ऐसा है जिसे याद कर आज भी रूह कांप जाती है।
विज्ञापन

विवादित ढांचा गिराने अयोध्या पहुंचे कई कारसेवकों को गिरफ्तारी देनी पड़ी थी और चरखी दादरी से उस दौरान अयोध्या पहुंचे अजय बागला भी गिरफ्तार हुए थे। उन्हें 15 दिन जेल में बिताने पड़े थे। उस दौरान अयोध्या पहुंचे अरविंद मित्तल का कहना है कि वो नजारा कभी नहीं भूल सकते। उसकी यादें भी आज भी जेहन में ताजा हैं।
विज्ञापन


पांच-पांच के समूह में पहुंचे थे अयोध्या : अजय
अजय ने बताया कि वे दिल्ली से पांच-पांच लोगों के समूह में अयोध्या रवाना हुए थे। उन्हें मुरादाबाद में उतारकर गिरफ्तार किया गया और इसके बाद सेंट्रल जेल मुरादाबाद भेज दिया गया। जेल में कारसेवकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेल में मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों के साथ उनकी झड़प भी हुई। मामला शांत होने पर 15 दिन बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। अजय का कहना है कि कई साल की मेहनत का ही परिणाम है कि 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं।

- 1989, 1990 और 1992 में तीन बार गया अयोध्या : अरविंद
चरखी दादरी नगर से ही अरविंद विवादित ढांचे को गिराने 1989, 1990 और 1992 में तीन बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 में विवादित ढांचे पर झंडा फहराया गया। लाखों की संख्या में कारसेवक वहां पहुंचे थे। वो छावनी में ठहरे थे।

अयोध्या में गोली चलने से कई लोग मारे गए। उस दौरान सरयू नदी के पुल पर भी फोर्स तैनात थी। कारसेवकों ने विवादित ढांचे पर झंडा फहराया और पाइप से ढांचे की दीवार को तोड़ डाला। कई कारसेवक मलबे में दब गए थे। वो लम्हा और सारा मंजर आज तक जेहन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed