{"_id":"61e5b2f77861fd586943d375","slug":"karnal-tops-in-vaccination-of-teenager-nuh-laggy-and-charkhi-dadri-at-third-place-charkhidadri-news-hsr6222503109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों के टीकाकरण में करनाल अव्वल, नूंह फिसड्डी व चरखी दादरी तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों के टीकाकरण में करनाल अव्वल, नूंह फिसड्डी व चरखी दादरी तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
स्कूल में छात्र को वैक्सीन लगाती टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
हनी सोनी
चरखी दादरी। किशोरों का टीकाकरण शुरू हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं। इस समयावधि में कई जिलों ने काफी तेज गति से टीकाकरण कार्य किया है, जबकि कुछ की रफ्तार बेहद धीमी है। 16 जनवरी के शाम तक के आंकड़ों को देखें तो करनाल 81 प्रतिशत के साथ सूची में पहले पायदान पर है, जबकि नूंह 16 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सबसे पीछे है। प्रदेश के 15 जिले 50 फीसदी से अधिक लक्ष्य हासिल कर चुके हैं, जबकि सात जिले ऐसे हैं, जो 14 दिन में 50 फीसदी का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।
वैक्सीनेशन के मामले में कैथल 65 प्रतिशत के साथ दूसरे और चरखी दादरी 59 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, पानीपत और महेंद्रगढ़ जिला 58 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है। फतेहाबाद में 39 प्रतिशत, रोहतक में 41 प्रतिशत, यमुनानगर में 42 प्रतिशत और पंचकूला में 47 प्रतिशत ही किशोरों का वैक्सीनेशन हो पाया है। पूरे प्रदेश की अगर बात करें तो 15 से 18 आयुवर्ग में 1534040 किशोर कवर किए जाने थे और 16 जनवरी तक 789834 ही कवर हुए हैं। ओवरऑल प्रदेश में 51 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है। संवाद
जानिये... किस जिले में क्या है स्थिति
क्र.सं. जिला कुल किशोर कवर हुए वैक्सीनेशन प्रतिशत
1 करनाल 64090 52025 81
2 कैथल 60792 39350 65
3 चरखी दादरी 30000 17844 59
4 भिवानी 60000 35093 58
5 गुरुग्राम 151000 88004 58
6 हिसार 75000 43163 58
7 महेंद्रगढ़ 55800 32632 58
8 पानीपत 72874 42444 58
9 रेवाड़ी 65580 37478 57
10 फरीदाबाद 120000 66706 56
11 पलवल 59500 32305 54
12 अंबाला 60000 31585 53
13 कुरुक्षेत्र 58000 30469 53
14 सोनीपत 70000 36102 52
15 जींद 60060 29897 50
16 झज्जर 52751 25168 48
17 पंचकूला 40000 18817 47
18 सिरसा 72060 30630 43
19 यमुनानगर 82347 34541 42
20 रोहतक 61726 25576 41
21 फतेहाबाद 55000 21321 39
22 नूंह 116460 18680 16
(नोट:-ये आंकड़े तीन से 16 जनवरी तक हैं।)
वर्जन::
किशोरों के वैक्सीनेशन में 16 जनवरी तक करनाल शीर्ष पर है, जबकि चरखी दादरी तीसरे पायदान पर है। जल्द से जल्द दादरी जिले में सभी 30 हजार किशोरों का वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। - डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी