{"_id":"671782f1a4004d6297003e74","slug":"kangana-ranaut-visit-in-haryana-shopping-in-charkhi-dadri-took-selfies-with-women-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कंगना रनौत: अभिनेत्री को देखने के लिए लोग बेताब, दादरी में की शॉपिंग, महिलाओं के साथ ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कंगना रनौत: अभिनेत्री को देखने के लिए लोग बेताब, दादरी में की शॉपिंग, महिलाओं के साथ ली सेल्फी
Tue, 22 Oct 2024 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:19 PM IST
सार
हिमाचल से भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को चरखी दादरी पहुंची। अभिनेत्री को देखने के लिए यहां लोग बेताब दिखे। कंगना ने दादरी में शॉपिंग भी की और महिलाओं के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
महिलाओं के साथ सेल्फी लेतीं कंगना रनौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की मंडी सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हरियाणा के चरखी दादरी पहुंची। कंगना के साथ उनके परिवार के लोग भी थे। कंगना ने यहां खरीदारी की और फिर मंदिर में पूजा की। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली, भाभी और अन्य पारिवारिक सदस्य भी थे। मंगलवार दोपहर कंगना बहन, भाभी और परिवार के अन्य लोगों के साथ खरीदारी करने दादरी पहुंचीं। शहर में लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे जबकि महिलाओं के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
बता दें कि चरखी दादरी के गांव खेड़ी बत्तर में कंगना रनौत के भाई का ससुराल है। गांव खेड़ी बत्तर की रितू कंगना की भाभी हैं। रितू के परिवार में शादी है और इस समारोह में शामिल होने के लिए कंगना रनौत अपना बहन व अन्य परिजनों के साथ सोमवार शाम गांव खेड़ी बत्तर पहुंचीं थीं। जहां कंगना और उनका परिवार ठहरा है वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कंगना रनौत अपने परिजनों के साथ शहर के बाला वाला मंदिर पहुंचीं और यहां करीब वो 40 मिनट तक रुकी रहीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा की जबकि वहां पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खींचवाई। इसके बाद वो काठमंडी क्षेत्र स्थित श्याम मंदिर पहुंचीं।
विज्ञापन
प्रकाश फैंसी एम्पोरियम पर परिजनों ने की शॉपिंग
रोहतक रोड स्थित प्रकाश फैंसी एम्पोरियम पर कंगना की बहन और भाभी रितू ने परिजनों संग शॉपिंग की। उस दौरान कंगना बाहर अपनी गाड़ी में बैठी रहीं और उनके सुरक्षाकर्मियों के अलावा दादरी पुलिस जवान गाड़ी के बाहर सुरक्षा घेरा बनाए रहे। इसके बाद वो लाला लाजपतराय चौक पर पहुंचीं और वहां भी कंगना गाड़ी में बैठीं रहीं जबकि परिजन गांधी मार्केट में एक टेलर के पास पहुंचे।
विक्ट्री साइन दिखा मुस्कुराईं
गाड़ी में अभिनेत्री कंगना रनौत होने की बात पता चलते ही राहगीर भी रुक कर उनकी एक झलक पाने को बेताब रहे। हालांकि बीच-बीच में वो गाड़ी का शीशा उतारकर किसी को देखकर मुस्कुराईं तो लोगों के अभिनंदन का उन्होंने विक्ट्री साइन बनाकर स्वागत किया।