{"_id":"67b0dd218c0146f031077404","slug":"kakdauli-hathi-marg-will-made-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131814-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: काकड़ोली हट्ठी-हड़ोदा रोड का होगा पुनर्निर्माण, वाहन चालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: काकड़ोली हट्ठी-हड़ोदा रोड का होगा पुनर्निर्माण, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
Sat, 15 Feb 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
काकड़ोली हट्ठी- हड़ौदा सड़कमार्ग पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
फोटो 18
काकड़ोली हट्ठी-हड़ौदा सड़क मार्ग पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
- ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल को सौंपा ज्ञापन, मार्केटिंग बोर्ड ने मार्च तक काम शुरू कराने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हट्ठी के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व वित्त, कृषि व पशुपालन मंत्री जेपी दलाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जेपी दलाल से काकड़ौली हट्ठी-हड़ौदा सड़क की खस्ता हालत बताते हुए मरम्मत कराने की मांग की। बाकायदा ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और पूर्व मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को सड़क का पुनर्निर्माण कराने का आदेश दिया। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि मार्च तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
गांव काकड़ौली हट्ठी निवासी सरपंच इंद्राज सिंह, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, रामकिशन, सतबीर सिंह, जागेराम, देवीलाल नंबरदार, सत्यपाल ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व वित्त मंत्री को बताया कि गांव काकड़ौली हट्ठी से हड़ौदा की तरफ जाने वाले सड़क की हालत जर्जर है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे बने हैं। ये हादसों का कारण बन सकते हैं।
ग्रामीणों ने पूर्व वित्त मंत्री को बताया कि उन्होंने ही वर्ष 2022 में विशेष आदेश जारी कर चार मीटर चौड़े सड़क को अपग्रेड कर 6 मीटर चौड़ा करवाया था। इसके बाद इस मार्ग से लोगों को आवागमन बढ़ा है। कई गांवों के लोग यहां से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए तो प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
- पानी भरने से बिगड़ी सड़क की हालत
कार्यकारी अभियंता मार्केटिंग बोर्ड भिवानी के कार्यकारी अभियंता अजय राठी ने बताया कि अपग्रेड करते समय सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया गया था। लेकिन, सिंचाई का पानी सड़क पर आने के कारण कुछ जगह सड़क खराब होने की रिपोर्ट है। जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण करवा दिया जाएगा।