फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kadma-Jhojhu road has become a pond, please drive carefully

Charkhi Dadri News: कादमा-झोझू रोड बना तालाब, जरा संभलकर कर चले जनाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kadma-Jhojhu road has become a pond, please drive carefully
कादमा-झोझूकलां मुख्यमार्ग पर भरे पानी से गुजरते बाइक सवार
कादमा। गांव कादमा में आईटीआई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कादमा-झोझू मुख्य मार्ग पर घुटनों तक भरे पानी ने ग्रामीणों, विद्यार्थियों और दुकानदारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत इस मार्ग से गुजरने वाले आईटीआई के प्रशिक्षु व स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है, जिन्हें रोजाना जलमग्न सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण उनकी दुकानों में ग्राहक आना बंद हो गए हैं, जिससे 60 से अधिक दुकानदारों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि करीब 200 मीटर क्षेत्र में सड़क पर पानी भरा हुआ है और यदि एक बारिश और होती है तो पानी दुकानों के भीतर घुस सकता है। इससे व्यापार पूरी तरह ठप हो सकता है और हालात और अधिक खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन ने जलभराव से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। न तो समय रहते नालियां बनाई गईं और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था की गई। सभी तैयारियां केवल कागजों तक सीमित रहीं, जबकि जमीनी हालात बदतर होते जा रहे हैं।

पानी में खड़े होकर जताया विरोध
हरकेश, सुनील, दीपक शर्मा, मुरारी थालोर, महेंद्र व रमेश ने जलभराव वाले क्षेत्र में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed